फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi arrives at party HQ for CEC meeting for upcoming assembly polls

विधानसभा चुनाव : आज भाजपा उम्मीदवारों का एलान संभव, मध्यप्रदेश में कट सकते हैं 50 विधायकों के टिकट

Thu, 01 Nov 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
PM Modi arrives at party HQ for CEC meeting for upcoming assembly polls

राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार देर रात तक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों में सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा की। बैठक में चुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर भी काफी मंथन किया गया। सूत्रों की मानें तो बीजेपी आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर सकती है।

विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों और विधायकों से नाराजगी पर चुनाव समिति में चर्चा हुई। खबर ये भी है कि कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। देर रात सीईसी की बैठक खत्म होने के बाद शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रोक लिया और करीब एक घंटे तक अलग से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बीजेपी चुनाव समिति में करीब 50 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाएंगे और 2013 के हारे हुए भी 30 से 40 लोगों को बदलने की बात हुई है। साथ ही बीजेपी करीब आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है, प्रदेश संगठन की ओर से हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।

इधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तरफ से करीब 80 उम्मीदवारों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी है। हालांकि राज्य और केंद्र के बीच उम्मीदवारों की सूची को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed