फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi appeals for joint global effort to defeat Corona virus

रायसीना सम्मेलन : पीएम मोदी ने कोरोना को हराने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास की अपील

Wed, 14 Apr 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 03:12 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम पूरी तरह समझते हैं कि जब तक हम सभी, हर जगह, हमारे पासपोर्ट का रंग देखे बिना साथ नहीं होंगे, इंसान महामारी को नहीं हरा पाएगा।

विज्ञापन
PM Modi appeals for joint global effort to defeat Corona virus
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इंसान इसे तब तक हराने लायक नहीं होंगे, जब तक कि हर कोई इसे हराने के लिए खड़ा नहीं होता।

विज्ञापन


रायसीना सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, भारत एकतरफ अपने 1.3 अरब नागरिकों को कोविड-19 महामारी से बचाने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसी दौरान महामारी से निपटने के दूसरों के प्रयासों में मदद की भी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


वर्चुअल सम्मेलन में उन्होंने कहा, हम पूरी तरह समझते हैं कि जब तक हम सभी, हर जगह, हमारे पासपोर्ट का रंग देखे बिना साथ नहीं होंगे, इंसान महामारी को नहीं हरा पाएगा। यही कारण है कि इस साल बहुत सारी बाधाओं के बावजूद हमने 80 से ज्यादा देशों को कोरोना टीके की सप्लाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा, हम अपने अनुभव, अपनी विशेषज्ञता और अपने संसाधनों को भी मानवता के साथ इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में साझा करते रहेंगे। हम शायद ‘प्लान-ए’ और ‘प्लान-बी’ का उपयोग करते होंगे, लेकिन कोई प्लेनेट-बी (दूसरा ग्रह) नहीं है और केवल पृथ्वी ग्रह ही है। उन्होंने कहा, हमें याद रखना होगा कि हम इस ग्रह को महज हमारे भविष्य की पीढ़ियों के लिए ट्रस्टियों की तरह ही संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed