फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi angry on opposition for protest against backward class commission

पिछड़ा वर्ग आयोग बिल पर विपक्ष के अड़ंगे से PM नाराज

Thu, 13 Apr 2017 06:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 13 Apr 2017 06:49 AM IST
विज्ञापन
pm modi angry on opposition for protest against backward class commission
- फोटो : PTI

पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने संबंधी संविधान संशोधन बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के रुख को नकारात्मक राजनीति बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी आलोचना की है। भाजपा के ओबीसी सांसदों से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में इस बिल पर विपक्ष के रुख को हैरत में डालने वाला बताया।

विज्ञापन


विपक्ष के कदम को पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को रोकने वाला करार देते हुए पीएम मोदी ने सांसदें से विपक्ष को समझाने की अपील की। सरकार ने भी इस मामले में विपक्ष पर पिछड़ी जातियों के साथ छल करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि राज्यसभा में विपक्ष के रुख के कारण सरकार को इस बिल को प्रवर समिति के पास भेजना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग सभी पक्ष की ओर से की गई थी। संसदीय समिति जिसमें सभी दलों का प्रतिनिधित्व होता है, ने भी इस आशय की सिफारिश की थी। सभी दलों के सांसदों ने उनके व्यक्तिगत मुलाकात कर इसी आशय की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसम्मति से पारित बिल राज्यसभा में रोक दिया गया

pm modi angry on opposition for protest against backward class commission

उन्होंने कहा कि लोकसभा में जिस बिल को सर्वसम्मति से पारित किया गया उसे राज्यसभा में रोक दिया गया। इस तरह की नकारात्मक राजनीति से पिछड़े वर्ग को अधिकारों से वंचित करना अफसोसनाक है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राज्यसभा में इस बिल पर विपक्ष के रुख की तीखी आलोचना की। दोनों मंत्रियों ने कहा कि सहमति के बावजूद बिल की राह में अड़ंगा लगा कर विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के साथ छल किया है।

पीएम का जताया आभार
बुधवार को भाजपा के ओबीसी सांसदों ने इस बिल के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आयोग को संवैधानिक दर्जा हासिल होने से इस वर्ग में शामिल जातियों केजीवन में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खुद भी इसी वर्ग से आने केकारण उनका भी दायित्व है कि इस वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए। इस दौरान सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, गणेश सिंह, भूपेंद्र याव, प्रहलाद पटेल, सांसदी कार्य मंत्री अनंत कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed