{"_id":"5fda61388ebc3e3b5e13ae44","slug":"pm-modi-and-sheikh-hasina-online-conference-focus-will-be-on-increasing-connectivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी-शेख हसीना के बीच ऑनलाइन सम्मेलन आज, दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने पर रहेगा जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी-शेख हसीना के बीच ऑनलाइन सम्मेलन आज, दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने पर रहेगा जोर
Thu, 17 Dec 2020 01:08 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच बृहस्पतिवार को होने वाले ऑनलाइन सम्मेलन के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच 55 वर्ष बाद सीमा-पार रेलवे लाइन बहाल करने को लेकर सहमति बनने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि साथ ही कई अन्य समझौतों पर भी मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल का बांग्लादेश से बेहतर संपर्क के लिए चिलहाटी-हल्दीबाड़ी रेलवे मार्ग का उद्घाटन होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में दोनों प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि सम्मेलन के दौरान करीब पांच समझौते होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन