फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi and home minister amit shah expressed grief over the deaths in uttarakhand bus accident

Yamunotri Bus Accident: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान, गृह मंत्री ने की सीएम धामी से बात, पढ़ें किसने क्या कहा?

Sun, 05 Jun 2022 11:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 11:51 PM IST
सार

उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुए दर्दनाक बस हादसे पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
pm modi and home minister amit shah expressed grief over the deaths in uttarakhand bus accident
पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुए दर्दनाक बस हादसे पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का भी एलान किया है। इस हादसे में अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पीएमओ ने ट्वीट कर दुख जताया। पीएमओ ने ट्वीट में लिखा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड में हुए बस हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए पचास हजार रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से हादसे को लेकर बात भी की है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सीएम धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में हमारी टीम- शिवराज सिंह चौहान
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी टीम उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में है। घायलों के इलाज और शवों को वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।

हरदीप सिंह डंग ने भी जताया दुख
मध्यप्रदेश के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में हुए एक सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की दु:खद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। हादसा अत्यंत पीड़ादायी है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस के खाई में गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।


जेपी नड्डा ने जताया दुख 
बस हादसे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जताया है। नड्डा ने कहा कि मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदना। 

बस में थे 28 यात्री
जानकारी के मुताबिक, बस में 28 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले थे। हादसे में अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed