फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi afraid of Congress prez Mallikarjun Kharge says D K Shivakumar

Karnataka: डीके शिवकुमार का पीएम मोदी पर तंज, कहा- मल्लिकार्जुन खरगे से डरते हैं प्रधानमंत्री

Sun, 17 Mar 2024 08:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 17 Mar 2024 08:26 PM IST
सार

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत शनिवार को कर्नाटक के कलबुर्गी से की थी। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह जिला है। 

विज्ञापन
PM Modi afraid of Congress prez Mallikarjun Kharge says D K Shivakumar
DEPUTY CM SHIVKUMAR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से डरे हुए हैं। इस वजह से उन्होंने अपनी रैली की शुरुआत खरगे के गृह जिले कलबुर्गी से शुरू की है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कर्नाटक में 20 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

विज्ञापन


खरगे से डर गए हैं पीएम मोदी- डीके शिवकुमार 
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक के शनिवार को कलबुर्गी से अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत की थी। ऐसे में डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा और कह दिया कि ‘पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से डरे हुए हैं।’  डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि 19 मार्च को एक मीटिंग में लोकसभा चुनाव के लिए बाकी बचे प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। इसके अगले दिन 20 मार्च को कांग्रेस की अगली लिस्ट आएगी। उन्होंने कहा कि वह 21 मार्च को तालुका स्तर पर गारंटी योजनाओं के लिए चुने गए अध्यक्षों को बुलाएंगे। मुलाकात के बाद सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। 
विज्ञापन


कर्नाटक में दो चरणों में होगा मतदान 
इस बार आम चुनाव में कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें से 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.59 करोड़ महिला मतदाता हैं। कर्नाटक में कुल मिलाकर 28 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। 26 अप्रैल को 14 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा। 7 मई को बाकी 14 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में बीजपी ने दर्ज की थी बड़ी जीत
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो यहां से बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 27 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसमें से 25 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा एक सीट से बीजेपी की सहयोगी सुमालता को जीत मिली थी। 
कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से सिर्फ एक सीट पर ही कांग्रेस को जीत मिली थी। जेडीएस ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई थी। 


2019 में खरगे को मिली थी हार 
2019 लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदुरप्पा ने चुनाव नहीं लड़ा। इसके अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव हार गए थे। 2021 में खरगे को राज्यसभा भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed