{"_id":"6402d1a7dab1dc09ec053165","slug":"pm-modi-addresses-post-budget-webinar-on-infrastructure-and-investment-pm-gati-shakti-national-master-plan-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Post-Budget Webinar: पीएम मोदी बोले- देश के विकास में आधारभूत संरचना का काफी महत्व, बजट से इसे नई गति मिलेगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Post-Budget Webinar: पीएम मोदी बोले- देश के विकास में आधारभूत संरचना का काफी महत्व, बजट से इसे नई गति मिलेगी
Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के बाद आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर उतना बल नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था। हमारे यहां दशकों तक एक सोच हावी रही कि गरीबी एक मनोभाव है। इसी सोच की वजह से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने में पहले की सरकारों को दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'बुनियादी ढांचा और निवेश' पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट आधारभूत संरचना के विकास को नई गति देने वाला है। दुनिया के बड़े-बड़े विशेषज्ञ और कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउसेस ने भारत के बजट और राजनीतिज्ञ निर्णयों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के तहत सरकार आने वाले समय में 110 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य लेकर चल रही है। ऐसे में प्रत्येक हितधारकों के लिए ये नई दायित्व, नई संभावनाओं और साहसपूर्ण निर्णय का समय है। किसी भी देश के विकास में आधारभूत संरचना का महत्व हमेशा से ही रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के बाद आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर उतना बल नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था। हमारे यहां दशकों तक एक सोच हावी रही कि गरीबी एक मनोभाव है। इसी सोच की वजह से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने में पहले की सरकारों को दिक्कत होती थी। हमारी सरकार ने ना सिर्फ इस सोच से देश को बाहर निकाला है, बल्कि वो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश भी कर रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण को देश की अर्थव्यवस्था का प्रेरक शक्ति मानते हैं। इसी रास्ते पर चलते हुए भारत 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का, भारत के मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स का कायाकल्प करने जा रहा है। ये अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग को और विकास को एकीकृत करने का बहुत बड़ा माध्यम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर जितना मजबूत होगा उतना ही प्रतिभाशाली और कुशल युवा काम करने के लिए आगे आ पाएंगे। इसलिए ही कौशल विकास, परियोजना प्रबंधन, वित्त कौशल पर जो दिया जाना बहुत आवश्यक है।