{"_id":"5a76f1d44f1c1b8d268b8377","slug":"pm-modi-addresses-parivartana-yatra-rally-ahead-of-karnataka-election-and-criticise-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- कर्नाटक में येदियुरप्पा होंगे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- कर्नाटक में येदियुरप्पा होंगे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sun, 04 Feb 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के बंगलूरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार का सत्ता से जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ही बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंंगे।
उन्होंने आगे कहा कि 'कांग्रेस कर्नाटक में एग्जिट गेट पर खड़ी है। जल्द ही यहां की जनता कांग्रेस से मुक्त होगी। आने वाले चुनाव में राज्य के लोग कांग्रेस के कल्चर से मुक्त होंगे। क्योंकि इस कल्चर की अब देश को जरुरत नहीं।'
उन्होंने आगे कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब राज्य की सत्ता से दूर नहीं। कर्नाटक की बीजेपी सरकर राज्य को प्रगति पथ पर ले जाएगी। हमारी सरकार कर्नाटक में 21वीं शताब्दी के हिसाब से इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य लाएगी।'
विज्ञापन
पीएम ने आगे कहा 'हमारी सरकार कर्नाटक को 2 लाख करोड़ रुपए दे रही है। बंगलूरू में रेल नेटवर्क के सुधारे के लिए 17 हजार करोड़ रुपए सुनिश्चित किए गए हैं। जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।'
बजट पर मोदी ने कहा 'गांव और कृषि के क्षेत्र में साढ़े चौदह लाख रुपये का रिकॉर्ड आवंटन इस बार के बजट में किया गया है। 51 लाख नए घर, 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें, लगभग 2 करोड़ शौचालय, पौने दो करोड़ घरों में बिजली, इसका सीधा लाभ देश के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा।'