फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addresses Manorama News Conclave 2019 said new india is about participative democracy

पीएम मोदी बोले- नए भारत में किसी के सरनेम से कोई फर्क नहीं पड़ता

Fri, 30 Aug 2019 11:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 30 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
PM Modi addresses Manorama News Conclave 2019 said new india is about participative democracy
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नए इंडिया के मूल में व्यक्तिगत आकांक्षाएं, सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय प्रगति के लिए स्वामित्व की भावना है। न्यू इंडिया सहभागी लोकतंत्र, नागरिक केंद्रित सरकार और सक्रिय नागरिकता का है। भारत अब उन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है जहां हम शायद ही पहले मौजूद थे। चाहे वह स्टार्टअप हों या खेल आप छोटे शहरों और गांवों के उन साहसी युवाओं के बारे में सुन रहे हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इन युवाओं का परिवार प्रतिषिठ्त या बड़े बैंक बैलेंस वाला नहीं है। उनके पास समर्पण और आकांक्षा है। वे अपनी आकांक्षा को उत्कृष्टता में बदलकर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। यह नए भारत की विचारधारा है। यह नया भारत है जहां किसी युवा के सरनेम से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका अपनी क्षमता पर नाम बनाना मायने रखता है। नया भारत कुछ लोगों की नहीं बल्कि हर नागरिक की आवाज है। यह वह भारत है जहां भ्रष्टाचार एक विकल्प नहीं है चाहे कोई भी शख्स क्यों न हो। योग्यता ही आदर्श है।'
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आप ऐसे बदलाव देख रहे हैं जो पहले असंभव लगते थे। हरियाणा जैसे राज्य में यह सोचा तक नहीं जाता था कि सरकारी नौकरियां इतनी पारदर्शी तरीके से होंगी। लेकिन अब लोग पारदर्शी नौकरियों के बारे में बात कर रहे हैं। अब लोगों को रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा का इस्तेमाल करते देखना आम बात है। क्या आपने कभी सोचा था कि यह हकीकत बनेगा। सिस्टम वही है। लोग भी वही हैं। बड़े पैमाने पर जमीन पर परिवर्तन हुए हैं। हमारी सरकार ने तेजी से गरीबों के लिए डेढ़ करोड़ मकान बनाए हैं। बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि योजनाएं और पैसा पहले भी मौजूद था फिर आपने क्या अलग किया?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed