फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi To Visit Four States in Two Days Launch Project Worth 70 Thousand Crores Latest Updates in Hindi

PM Modi 2 Day Visit: पीएम मोदी दो दिन में चार राज्यों का करेंगे दौरा; 70 हजार करोड़ की देंगे सौगात

Thu, 29 May 2025 08:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 May 2025 08:47 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गंगटोक में तैयारियां चल रही हैं। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी 'सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है' कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi To Visit Four States in Two Days Launch Project Worth 70 Thousand Crores Latest Updates in Hindi
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चारों राज्यों को 70 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे और जनसभाएं भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री चुनावी राज्य बिहार की राजधानी पटना में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और काराकट में 48,500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे। यूपी के कानपुर में 20,900 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी सबसे पहले गुरुवार को सिक्किम के दौरे पर पहुंचेंगे और राज्य के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर सिक्किम@50 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह नामची जिले में 750 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम इसके बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार में 1,010 करोड़ रुपये की सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पीएम गुरुवार शाम को ही बिहार पहुंच जाएंगे। यहां पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और 1,410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे।

यह भी पढ़ें


औरंगाबाद में थर्मल पावर परियोजना की रखेंगे आधारशिला
बिजली क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना, चरण-2 की आधारशिला रखेंगे, जिससे बिहार और पूर्वी भारत में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव होगा।

कानपुर में मेट्रो स्टेशन, गौतमबुद्ध नगर में विद्युत सब स्टेशन
पीएम मोदी शुक्रवार को कानपुर दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह 2,120 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन करेंगे। बढ़ती ऊर्जा मांगों की पूर्ति के लिए गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के सेक्टर 28 में 220 केवी सबस्टेशन की आधारशिला रखेंगे। वह ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 320 करोड़ से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

यूपी की ऊर्जा क्षमता में होगा विस्तार
प्रधानमंत्री कानपुर में 8,300 करोड़ से अधिक की लागत वाली 660 मेगावाट की पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी। वह घाटमपुर थर्मल पावर परियोजना की 9,330 करोड़ से अधिक की लागत वाली तीन 660 मेगावाट की इकाइयों का भी उद्घाटन करेंगे जिससे बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और चेक भी देंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed