{"_id":"6880b3642d0a4ecdd6035202","slug":"pm-internship-scheme-companies-are-showing-interest-participation-increased-know-condition-of-these-states-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Internship: इंटर्नशिप स्कीम में कंपनियां दिखा रहीं रुचि, इतनी बढ़ी भागीदारी; जानें इन 10 राज्यों का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Internship: इंटर्नशिप स्कीम में कंपनियां दिखा रहीं रुचि, इतनी बढ़ी भागीदारी; जानें इन 10 राज्यों का हाल
Wed, 23 Jul 2025 03:33 PM IST
निर्मल कांत
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 23 Jul 2025 03:33 PM IST
सार
PM Internship: केंद्र सरकार पीएम इंटर्नशिप स्कीम को देशभर में लागू करने की तैयारी में है, जिसे दो चरणों में पहले ही आजमाया जा चुका है। इस योजना का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर देना है, जिसमें आईटी, ऊर्जा, एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों की भागीदारी शामिल है।
विज्ञापन
पीएम इंटर्नशिप स्कीम
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार अब इसे देशभर में लागू करने जा रही है। सरकार इस योजना को दो चरणों में आजमाया जा चुकी है। दोनों चरण सफल होने के बाद इसे पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। मंत्रिमंडल के पास प्रस्ताव भेजने की तैयारियां शुरु हो गई है। पिछले साल अक्तूबर में लाई गई इस योजना का मकसद अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है।
केंद्र सरकार ने इस स्कीम के पहले चरण में 745 जिले शामिल किए थे। इसके लिए पिछले साल अक्तूबर में आवेदन मंगाए थे। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), ऊर्जा, विनिर्माण तथा एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों की 280 कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया था। पहले चरण के तहत कुल इंटर्नशिप में 68.82 फीसदी हिस्सेदारी शीर्ष 10 राज्यों की रही। लगभग 14 फीसदी इंटर्नशिप तो उत्तर प्रदेश में ही कराई गईं।
ये भी पढ़ें: 8th pay commission: केंद्रीय कर्मियों ने दिए हैं ये सुझाव, 5 वर्ष में पेंशन वृद्धि और क्या बदलेगा डॉ. एक्रोयड फार्मूला
विज्ञापन
जबकि, दूसरे चरण के लिए इस साल 1 जनवरी से 22 अप्रैल तक आवेदन लिए गए। इस चरण में 735 जिले ही शामिल किए गए मगर 327 कंपनियां शामिल हुईं है। दूसरे चरण में इन 10 राज्यों की हिस्सेदारी बढ़कर 74 फीसदी हो गई। इसमें आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 12.47 फीसदी इंटर्नशिप आईं और मध्य प्रदेश में आंकड़ा 10.95 फीसदी रहा।
पहले चरण में इंटर्नशिप की पेशकश-
उपरोक्त आंकड़े पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे प्रायोगिक चरण के है। आवेदन जनवरी-मार्च 2025 में आमंत्रित किए गए थे।
ये भी पढ़ें: शहरों की बाढ़ पूरी तरह रोकना संभव नहीं, इन उपायों से मिलेगी राहत
स्त्रोत: संसद का लिखित जवाब
दूसरे चरण में इंटर्नशिप करने वालों में सबसे बड़ी संख्या स्नातकों की रही। इसके बाद आईटीआई, डिप्लोमा और 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थियों ने इंटर्नशिप की। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मकसद शैक्षिक और व्यावसायिक दोनों तरह से प्रशिक्षित युवाओं को एक बराबर अवसर मुहैया कराना है। दूसरे चरण में आईटी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। इससे साबित होता है कि देश में हर क्षेत्र की कंपनियां इसमें जमकर भागीदारी कर रही हैं।

| राज्य | इंटर्नशिप | राज्य इंटर्नशिप (%) |
|---|---|---|
| यूपी | 11,563 | 14.08% |
| आंध्र प्रदेश | 6,164 | 7.51% |
| मध्यप्रदेश | 6,244 | 7.61% |
| हरियाणा | 5,990 | 7.30% |
| बिहार | 5,668 | 6.91% |
| गुजरात | 4,541 | 5.53% |
| राजस्थान | 4,314 | 5.23% |
| महाराष्ट्र | 3,718 | 4.51% |
| असम | 3,843 | 4.66% |
| तेलंगाना | 4,439 | 5.41% |
| कुल | 56,484 | |
| सभी राज्यों को मिलाकर | 82,484 |
दूसरे चरण में इंटर्नशिप की पेशकश-
| राज्य | इंटर्नशिप | राज्य इंटर्नशिप (%) |
|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 8,911 | 12.74% |
| मध्य प्रदेश | 7,822 | 10.95% |
| हरियाणा | 6,259 | 8.76% |
| ओडिशा | 5,714 | 7.99% |
| महाराष्ट्र | 5,028 | 7.04% |
| राजस्थान | 5,436 | 7.61% |
| छत्तीसगढ़ | 4,177 | 5.85% |
| तेलंगाना | 3,517 | 4.92% |
| बिहार | 4,532 | 6.34% |
| गुजरात | 2,587 | 3.62% |
| कुल | 53,118 | |
| सभी राज्यों को मिलाकर | 71,458 |
उपरोक्त आंकड़े पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे प्रायोगिक चरण के है। आवेदन जनवरी-मार्च 2025 में आमंत्रित किए गए थे।
ये भी पढ़ें: शहरों की बाढ़ पूरी तरह रोकना संभव नहीं, इन उपायों से मिलेगी राहत
स्त्रोत: संसद का लिखित जवाब
दूसरे चरण में इंटर्नशिप करने वालों में सबसे बड़ी संख्या स्नातकों की रही। इसके बाद आईटीआई, डिप्लोमा और 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थियों ने इंटर्नशिप की। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मकसद शैक्षिक और व्यावसायिक दोनों तरह से प्रशिक्षित युवाओं को एक बराबर अवसर मुहैया कराना है। दूसरे चरण में आईटी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। इससे साबित होता है कि देश में हर क्षेत्र की कंपनियां इसमें जमकर भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन