फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Garib Kalyan Yojana to be extended til end of november: prime minister narendra modi

पीएम मोदी ने छठी बार देश को किया संबोधित, जानें प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें

Tue, 30 Jun 2020 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 30 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
PM Garib Kalyan Yojana to be extended til end of november: prime minister narendra modi
pm modi - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। देश में कोरोना के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन था। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग अपने 16 मिनट के संबोधन में कोरोना को केंद्र में रखा और लोगों से लापरवाही न करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने नवंबर तक इस योजना का विस्तार किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें:-

विज्ञापन
  • कोरोना के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार होता है। ये मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखें।
  • विज्ञापन
  • यह सच है कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पीएम मोदी ने कहा अनलॉक-1 के बाद से लापरवाही बढ़ती जा रही है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाएं। समय पर किए गए लॉकडाउन से हमारी स्थिति अच्छी है। विशेषकर कंटेनमेंट जोन पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कुछ दिनों के बाद त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया जाएगा। 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलेगा।
  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
  • प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है।


बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed