फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   please bring my ashiq from saudi

एडीएम से की फरियाद, 'साहब मेरा आशिक सऊदी अरब से ला दो'

Tue, 03 May 2016 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 May 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
please bring my ashiq from saudi
एसडीएम से की फरियाद

सऊदी अरब के शहर जेद्दा जेल में बंद अपने बेटे को रिहा कराकर भारत लाने की खातिर नानकगंज निवासी लियाकत अली ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी से फरियाद की है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज रज्जुपुरवा के रहने वाले लियाकत अली रेलवे में गैंग मैन हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा आशिक अली 28 दिसंबर को उमरा करने सऊदी अरब गया था। इसके लिए उसे सऊदी अरब सरकार की ओर से आठ दिसंबर 2015 को 90 दिनों के लिए वीजा दिया गया था। बताया कि उमरा के बाद आशिक ने 21 जनवरी को स्वदेश वापसी के लिए टिकट भी करा रखा था।
विज्ञापन


पिता लियाकत ने बताया कि उमरा की प्रक्रिया के बाद सऊदी अरब के शहर जेद्दा में काम कर रहे लखनऊ निवासी दोस्तों के यहां उसके ठहरने की खबर मिली थी। 17 जनवरी को जेद्दा पुलिस ने उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेद्दा जेल में बंद कर दिया था। इस बीच उसका वापसी का टिकट और वीजा दोनों का समय खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि भारतीय दूतावास को भी अपनी परेशानी बताई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल को पिता ने प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर अपने बेटे को भारत लाए जाने की फरियाद की है।

आशिक अली की पत्नी कुरैशा, बच्चे आसिफ, काशिफ, बेटी इमला के साथ साथ उसके पिता लियाकत व उसके भाई माशूक को अब भारत सरकार से ही उम्मीदें हैं। यदि वह दखल देगी तभी शायद उनका आशिक वापस लौट सकता है। 

तो सऊदी सरकार ने उस पर जुर्माना

please bring my ashiq from saudi
सऊदी अरब की जेल जेद्दा में बंद है बेटा

पिता लियाकत अली की माने तो उसके बेटे आशिक ने जेद्दा की जेल से उसे फोन पर सूचना दी कि आज तक उसको पकड़े जाने का कारण नहीं बताया गया है। सिर्फ इतना कहा कि उस पर वहां की सरकार ने गरामा यानी जुर्माना लगाया है। अब उसने अपने सारे जतन करके देख लिए हैं यदि अब कुछ हो सकेगा तो वह भारतीय दूतावास व भारत सरकार ही कर सकती है। 

सेल नंबर जीम -76 में कैद है आशिक
परिजनों की माने तो सऊदी अरब की जेल जेद्दा में उसके बेटे आशिक को बंद कर रखा है। उसकी सेल नंबर जीम-76 उसने खुद बताई है और उसका नंबर जीम-4/8 है। 

लखनऊ निवासी सवील के यहां से हुई गिरफ्तारी
आशिक के भाई माशूक ने बताया कि लखनऊ निवासी सवील के यहां से आशिक को गिरफ्तार किया गया था। सवील जरदोजी का काम करता है। पुलिस ने देर रात धावा बोल न सिर्फ उसे बल्कि सवील व उसके अन्य हिंदुस्तानी दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है।


2 मिनट 27 सेकेंड का वीडियो भेजा
आशिक ने भारत सरकार तक अपनी अर्जी दो मिनट 27 सेकेंड के एक वीडियो के जरिए भेजी है। व्हाट्सअप के जरिए आए वीडियो में उसने प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से गुहार की है कि उसे मालूम ही नहीं कि उसे किस गुनाह की सजा दी जा रही है। उसको यहां से निकाल के भारत बुलाया जाए। 

यह मिली आशिक अली के पासपोर्ट संबंधी जानकारी
पासपोर्ट नंबर     -          19721986
वैद्यता            -     11 जून 2024 तक
जारी होने का दिनांक -   8.12.2015
वैद्यता            -    90 दिन 
रहने की अनुमति  - किसी भी 30 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed