{"_id":"5c79c718bdec2273875d68a0","slug":"plea-in-supreme-court-to-create-law-against-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक न्यूज के खिलाफ कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेक न्यूज के खिलाफ कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Sat, 02 Mar 2019 05:28 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी खबरों के खिलाफ कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया है कि ऐसी खबरों पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों और उनके अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
वकील अनुजा कपूर द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि गृह मंत्रालय, कानून और सूचना प्रसारण मंत्रालय को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही फर्जी खबरों से निपटने के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया जाए। याचिका में भारत पाक में मौजूदा तनाव के हालात के बीच सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों की भरमार का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारी को मिले विशेष भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कर्मचारियों को नियोक्ता से मिले विशेष भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाना चाहिए, जिस में से भविष्य निधि का पैसा कटता है। शीर्ष अदालत ने विशेष भत्ते को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने कर्मियों को मिलने वाले विशेष भत्ते को मूल वेतन में जोड़ने के भविष्य निधि आयुक्त के फैसले को चुनौती देने वाली विभिन्न कंपनियों की अपील को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वेतन ढांचा और वेतन के अन्य हिस्से का तथ्यों के आधार पर परीक्षण किया जाना चाहिए।