फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Playing cricket with Pakistan in Asia Cup is against national interest', Congress writes letter to BCCI

Congress: 'एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना राष्ट्रीय हित के खिलाफ', कांग्रेस ने BCCI को लिखा पत्र

Mon, 25 Aug 2025 04:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Mon, 25 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

भारत को 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप के ग्रुप चरण के मैच में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना है। इसे लेकर लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने बीसीसीआई को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सीमा पार तनाव अभी भी कायम है। ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलना राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। 

विज्ञापन
'Playing cricket with Pakistan in Asia Cup is against national interest', Congress writes letter to BCCI
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई। - फोटो : एक्स/@INCIndia/वीडियो ग्रैब

विस्तार

एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने कहा है कि एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। पत्र में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों के मद्देनजर बीसीसीआई यह तय करे कि भारत की टीम पाकिस्तान के साथ मैच न खेले। 
विज्ञापन


भारत को 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप के ग्रुप चरण के मैच में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को लिखे पत्र में गौरव गोगोई ने कहा कि क्रिकेट हमेशा से ऐसा खेल रहा है जो लोगों के बीच खुशी लाता है, लेकिन वर्तमान भारत और पाकिस्तान संबंधों के संदर्भ में इस तरह के आयोजनों को राष्ट्रीय हित से ऊपर प्राथमिकता नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमा पार तनाव अभी भी कायम है और हम सभी अपने सशस्त्र बलों के बलिदान से अवगत हैं। ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलना राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि भारत ने दुनिया को यह बताने के लिए विभिन्न देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे थे कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। यहां तक कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। उनका इशारा अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के तुरंत बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि से बाहर निकलने की ओर था।

उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से ऐसा संदेश जाएगा जो भारत के लोगों की भावनाओं को कमजोर करेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा पर किसी भी समझौते के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं।

गोगोई ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में हॉकी खेलने से इनकार कर दिया है। मौजूदा हालात में क्रिकेट संबंधों को पुनः शुरू करने से सुरक्षा और कूटनीति से संबंधित राष्ट्रीय चिंताओं की गंभीरता कम हो सकती है। वैश्विक मंचों और द्विपक्षीय संबंधों में भारत का रुख एकता, शक्ति और हमारी संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति सर्वोच्च सम्मान को प्रतिबिंबित करना चाहिए।


उन्होंने बीसीसीआई से अपील की है कि वह स्पष्ट रुख अपनाएं और जब तक परिस्थितियां राष्ट्रहित में अनुकूल न हो जाएं, तब तक पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध न बनाए जाएं। गोगोई ने 14 अगस्त को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से कहा था कि वे सैकिया के साथ अपने करीबी संबंधों का उपयोग करके देश की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था को पाकिस्तान के साथ मुकाबले से हटने के लिए राजी करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed