फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Play on Chief Minister eknath Shinde life film on his mentor set to release ahead of assembly polls news

Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले CM शिंदे के जीवन पर होगी नाट्य प्रस्तुति, मार्गदर्शक पर फिल्म रिलीज भी तय

Sun, 22 Sep 2024 10:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 22 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

मराठी नाटक माला कही तारी संगायचा आहे--एकनाथ संभाजी शिंदे को थिएटर की दुनिया में लोकप्रिय और अनुभवी अशोक सामेल प्रस्तुत करेंगे। समेल ने कहा कि एक साधारण ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री के रूप में उभरे एकनाथ शिंदे 20-22 घंटे काम करते हैं।

विज्ञापन
Play on Chief Minister eknath Shinde life film on his mentor set to release ahead of assembly polls news
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति गठबंधन के बीच चुनावी टकरार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जीवन पर आधारित एक मराठी नाटक और उनके मार्गदर्शक स्वर्गीय आनंद दिघे पर बनी फिल्म की एक कड़ी जल्द रिलीज होने वाली है। मराठी नाटक 'माला कहि तारि संगयचा आहे- एकनाथ संभाजी शिंदे' पितृपक्ष के बाद रिलीज होने की संभावना है। वहीं, 'धर्मवीर मुक्कम पोस्ट ठाणे 2'  इस महीने 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। धर्मवीर का प्रीक्वल मई 2022 में रिलीज किया गया था। 
विज्ञापन


बाढ़ के कारण रिलीज नहीं हो पाई थी फिल्म
आनंद दिखे पर बनी फिल्म में शिंदे और दादा भुसे जैसे मंत्रियों को सकारात्मक रूप में दिखाया गया है। धर्मवीर 2 इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, इसका ट्रेलर जून में जारी किया गया था। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ के कारण इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


निर्देशक-लेखक प्रवीण तारडे ने कहा, "हम राज्य के प्रत्येक थिएटर में इस फिल्म को दिखाएंगे।" मराठी नाटक माला कही तारी संगायचा आहे--एकनाथ संभाजी शिंदे को थिएटर की दुनिया में लोकप्रिय और अनुभवी अशोक सामेल प्रस्तुत करेंगे। समेल ने कहा, "90 मिनट का यह नाटक मुख्यमंत्री शिंदे के चरित्र को "बहुत सकारात्मक रूप से" प्रदर्शित करेगा।" उन्होंने आगे कहा कि एक साधारण ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री के रूप में उभरे एकनाथ शिंदे 20-22 घंटे काम करते हैं। समेल शिंदे सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "नाटक में इसका भी जिक्र है कि कैसे अविभाजित शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन के हिस्से के रूप में वोट मांगे, लेकिन बाद में राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


समेल ने बताया कि फिल्म को पितृपक्ष के बाद रिलीज किया जाएगा। शिनसेना और राकांपा में विभाजन के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति का दृश्य ही बदल गया। विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतना न केवल सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बल्कि महाविकास अघाड़ी के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed