भारत के खिलाफ चीन की नई साजिश, लद्दाख के बाद कई जगहों पर घुसपैठ का प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ की कोशिश के बाद यह आशंका बढ़ गई है कि भारत को उकसाने के लिए चीन घुसपैठ की कोशिशें बढ़ा सकता है। भारतीय रक्षा विभाग ने आशंका जाहिर है कि चीन भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है। इसके लिए वह भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ा सकता है।
पढ़ें: लद्दाख में चीन की दादागीरी, इसलिए भारत से टकरा रहा है ड्रैगन
भारतीय रक्षा विभाग द्वारा यह आशंका चीन और भारत की लद्दाख मुद्दे पर बातचीत के एक दिन बात जाहिर की है। बुधवार को भारत और चीन ने लद्दाख में पीएलए सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश और दोनों सेनाओं के बीच हुई पत्थरबाजी को लेकर बैठक की। बैठक में दोनों ओर से बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए बात हुई।
वहीं बुधवार को चीनी सेना की लद्दाख में घुसपैठ की जानकारी से चीन ने इनकार कर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हू चुन्नींग ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएलए सैनिक अक्सर वास्तविक सीमा रेखा पर पेट्रोलिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से भारत-चीन सीमा पर शांति चाहता है। हमारा भारत से आग्रह है कि वास्तविक सीमा रेखा पर नियमों का पालन करते हैं।
लद्दाख में PLA ने की घुसपैठ, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा
साथ ही दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लेह के चुसुल में फ्लैग लेवल की मीटिंग हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के समकक्ष अधिकारी चुसुल में इस मुद्दे पर गतिरोध खत्म करने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। पीएलए ने लद्दाख की मशहूर पानगोंग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की कोशिश को नाकाम कर दिया।
भारतीय सैनिकों द्वारा रोके जाने के बाद चीनी सैनिकों ने पथराव किया, जिसका भारतीय सौनिकों ने उसी की भाषा में जवाब दिया और सीमा से बाहर खदेड़ दिया। हालांकि, दोनों ओर से की गई पत्थरबाजी में सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं।