फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PK engaged in the revival of Congress, Preparation for organizational elections, more than six crore workers will choose new president

कांग्रेस के पुनरुत्थान में जुटे पीके : संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, छह करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता चुनेंगे नया अध्यक्ष

Fri, 22 Apr 2022 10:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Apr 2022 10:17 AM IST
सार

पार्टी का सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। करीब छह करोड़ कार्यकर्ताओं ने पंजीयन करा लिया है। इनमें से 2.6 करोड़ ने डिजिटल तरीके से मेंबरशिप ली है। 

विज्ञापन
PK engaged in the revival of Congress, Preparation for organizational elections, more than six crore workers will choose new president
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री

विस्तार

कांग्रेस के पुनरुत्थान के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्रस्ताव पर आगे बढ़ते हुए पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के 6 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता पार्टी का नया अध्यक्ष चुनेंगे। 
विज्ञापन

एएनआई से खास चर्चा में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। करीब छह करोड़ कार्यकर्ताओं ने पंजीयन करा लिया है। इनमें से 2.6 करोड़ ने डिजिटल तरीके से मेंबरशिप ली है। अधिकांश ने फार्म भरकर सदस्यता ली है, इसलिए अगले कुछ दिनों में उनकी गणना पूरी हो जाएगी। इसलिए कुल सदस्य संख्या छह करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मिस्त्री के अनुसार जिन कार्यकर्ताओं ने 15 अप्रैल के पूर्व सदस्यता ली है, वे ही पार्टी के चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्राथमिक स्तर के चुनाव होंगे, इसके बाद बूथ, ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय चुनाव होंगे।कांग्रेस नेता मिस्त्री ने बताया कि इन चुनावों के लिए देशभर में हमने 756 जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा दिए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं। सितंबर 2022 तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव?
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पहले दिसंबर 2017 में वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। पराजय के कारण नैतिक आधार पर राहुल के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया था। 


करीब तीन साल से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष हैं। पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी में लंबे समय से मांग उठ रही है। जी-23 के नेता भी लगातार पार्टी के आंतरिक चुनाव की मांग उठा रहे हैं। ये भी पूर्ण कालिक अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed