{"_id":"59cec7814f1c1bcc538b4f7a","slug":"piyush-goyal-ordered-to-conduct-an-audit-of-all-suburban-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई भगदड़: रेल मंत्री ने दिया उपनगरीय स्टेशनों के निरीक्षण का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई भगदड़: रेल मंत्री ने दिया उपनगरीय स्टेशनों के निरीक्षण का आदेश
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sat, 30 Sep 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में रेल फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर शुक्रवार को भगदड़ में 22 लोगों की मौत के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग ताबड़तोड़ बैठकें कीं। रेल मंत्री ने सात दिनों के अंदर मुंबई की सभी उपनगरीय स्टेशनों के निरीक्षण का आदेश दिया।
विज्ञापन
पीयूष गोयल ने बैठक में रेल व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि सात दिनों के अंदर मुंबई के सभी उपनगरीय स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही संवेदनशील एफओबी का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने 2:15 बजे पहली मीटिंग लेने के बाद दिन भर कई बैठकें कीं। बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज को युद्धस्तर पर तैयार किया जाएगा। जिन स्टेशनों पर यात्रियों का ज्यादा दबाव है, वहां पर अतिरिक्त एफओबी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि मुंबई के सभी उपनगरीय स्टेशनों को समयबद्ध तौर पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम से लैस किया जाएगा। घटना के बाद घायलों का हालचाल लेने केईएम अस्पताल पहुंचे रेल मंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत से बातचीत की।
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह पता चला है कि ओवरब्रिज को चौड़ा करने की आधिकारिक प्रक्रिया चल रही है। बजट पिछले साल ही आवंटित किया गया और टेंडर प्रक्रिया जारी है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हो गई।