फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pilot of IC-814, hijacked from Nepal, reveals how he scared Lahore ATC to get permission to land

कंधार हाईजैक: विमान को उतारने के लिए कैसे डराया था लाहौर ATC को, 24 साल बाद पायलट ने किया खुलासा; पढ़ें

Sun, 06 Aug 2023 01:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

कैप्टन शरण, उनके सह पायलट और फ्लाइट इंजीनियर ने पाकिस्तानी अधिकारियों के फैसले के खिलाफ विमान को लाहौर हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया था और ऐसा करते समय उन्होंने रनवे को राजमार्ग समझ लिया था। अब इसी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
pilot of IC-814, hijacked from Nepal, reveals how he scared Lahore ATC to get permission to land
कंधार हाईजैक - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन एयरलाइंस का विमान IC-814 नेपाल के काठमांडू से हाईजैक करने के 24 साल बाद इसके पायलट कैप्टन देवी शरण ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त कराने का नाटक करके लाहौर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को डराने की एक गुप्त योजना बनाई थी।

विज्ञापन

अभी तक लोगों को पता थी यह कहानी

बता दें, अभी तक यह समझा जा रहा था कि कैप्टन शरण, उनके सह पायलट राजिंदर कुमार और फ्लाइट इंजीनियर एके जग्गिया ने पाकिस्तानी अधिकारियों के फैसले के खिलाफ विमान को लाहौर हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया था और ऐसा करते समय उन्होंने रनवे को राजमार्ग समझ लिया था क्योंकि रनवे पर लाइटें बंद थीं। हालांकि, विमान राजमार्ग को छूने ही वाला था कि उन्हें इसका एहसास हो गया और तुरंत ऊपर की ओर खींच लिया।

विज्ञापन

फ्लाइट इंजीनियर एके जग्गिया ने साल 2003-04 में पत्रकारों को बताया था कि एटीसी ने उन्हें हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। साथ ही रनवे तथा हवाई अड्डे की लाइटें बंद कर दी गई थीं। वहीं, विमान में ईंधन कम बचा हुआ था। ऐसे में रनवे का पता लगाने के लिए अंधेरे में टटोलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गिया ने आगे बताया था कि जब हम जगह ढूंढ रहे थे तो उस समय एक जगह दिखाई दी, जो आसमान से एक रनवे की तरह लग रहा था, लेकिन जब पास में पहुंचे तो वह एक राजमार्ग था। अहसास होते ही तुरंत विमान को ऊपर खींच लिया गया। बता दें, जग्गिया का निधन कुछ साल पहले हो गया था।


अब हुआ यह नया खुलासा

हालांकि, अब इस घटना को लेकर कुछ और ही बताया जा रहा है। 31 जुलाई से 5 अगस्त तक विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह को चिह्नित करने के लिए हाल ही में एक कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान कैप्टन शरण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने 24 साल पहले हुए हाईजैक को लेकर एक नई बात बताई। 


उन्होंने कहा कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त कराने का नाटक किया गया था। यह जानबूझकर कदम उठाया गया था और केवल उन्हें ही इसकी जानकारी थी क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनके सह-पायलट को भी उनकी इस योजना के बारे में पता चले।

शरण ने इस मौके पर कहा कि कॉकपिट में मेरे पीछे दो आतंकवादी खड़े हुए थे और मैं अपने सह-पायलट या चालक दल से जो भी बात कर रहा था, वे सब कुछ समझ रहे थे। इसलिए मैंने कुछ चीजें अपने तक ही सीमित रखने का फैसला किया। उन्होंने आगे बताया कि जब लाहौर एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो मैंने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का नाटक करने की योजना बनाई ताकि उन पर रनवे की लाइटें चालू करने और हमें वहां उतरने की अनुमति देने का दबाव डाला जा सके।

कैप्टन शरण ने आगे कहा कि विमान में लगा ट्रांसपोंडर नामक उपकरण एटीसी को स्थान का विवरण देता है। उनके मुताबिक, इस डिवाइस की मदद से उन्हें लगा कि वह विमान को क्रैश लैंड कराने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास करें, मेरी योजना काम कर गई और मुझे तुरंत एटीसी से सूचना मिली कि रनवे खुला है और हम सुरक्षित रूप से वहां उतर गए। शरण ने कहा कि मैंने इस योजना के बारे में कभी भी सहयोगियों को नहीं बताया। 

क्या था कंधार हाईजैक?

इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 को 24 दिसंबर 1999 को शाम 4 बजे काठमांडू से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद पांच आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। लगभग 180 यात्रियों को ले जाने वाला विमान आठ दिनों तक बंधक रहा था। आतंकी फ्लाइट को अमृतसर, लाहौर और दुबई होते हुए कंधार, अफगानिस्तान ले गए। कंधार जाने से पहले प्लेन को दुबई में उतारा गया, यहां आतंकियों ने 27 बंधकों को छोड़ा। इनमें से एक रूपिन कात्याल भी थे, जिनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। 

आतंकियों ने सभी बंधकों की रिहाई के लिए भारत सरकार से जेलों में बंद 35 उग्रवादियों की रिहाई और 200 मिलियन डॉलर की मांग की थी. हालांकि, बाद में ये आतंकी केवल तीन कैदियों को रिहा करने पर ही तैयार हो गए थे। भारत सरकार की कोशिशों के बाद अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर 31 दिसंबर साल 1999 में सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed