Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Picture of women empowerment is rapidly changing in UP Mission Aajeevika spread across 826 development blocks

UP: 826 विकास खंडों तक फैला आजीविका मिशन, एक करोड़ छह लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर

Sat, 28 Feb 2026 01:46 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 01:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वयं सहायता समूहों की योजनाएं राज्य के हर कोने में पहुंच चुकी हैं। एक करोड़ छह लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Picture of women empowerment is rapidly changing in UP Mission Aajeevika spread across 826 development blocks
एआई तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के चल रही स्वयं सहायता समूहों की योजनाओं को प्रदेश के 75 जिलों के 826 विकास खंडों तक विस्तार मिला है। वर्ष 2013–14 से लेकर 2016–17 तक यह योजना केवल 104 विकास खंडों तक सीमित थी।  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अभियान चलाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। अब तक एक करोड़ छह लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। कपड़ा, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, सौंदर्य उत्पाद और ऑर्गेनिक खेती जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों का प्रशिक्षण पाकर महिलाएं अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रही हैं। 

विज्ञापन


हर ग्राम पंचायत में उद्यमी नेटवर्क देगा महिलाओं को प्रशिक्षण
प्रदेश की महिलाएं अब रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन की परिचायक बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सहायता, विपणन समर्थन और प्रशिक्षण सुविधाएं देने से ग्रामीण आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न जिलों से जुड़े महिला समूह अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed