फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Picture of Lord Hanuman displayed on the tail of HLFT 42 model of hal

Aero India 2023: HLFT-42 विमान पर फिर दिखाई दिए 'बजरंगबली', HAL ने पहले हटा दी थी तस्वीर

Fri, 17 Feb 2023 06:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Feb 2023 06:19 PM IST
सार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के विमान पर एक बार फिर हनुमान जी की तस्वीर दिखाई दी है। एचएएल के एनएलएफटी-42 मॉडल के विमान के वर्टिकल फिन पर यह तस्वीर लगाई गई है।

विज्ञापन
Picture of Lord Hanuman displayed on the tail of HLFT 42 model of hal
विमान पर दिखाई गई भगवान हनुमान की तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2023 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के विमान पर एक बार फिर हनुमान जी की तस्वीर दिखाई दी है। एचएएल के एनएलएफटी-42 मॉडल के विमान के वर्टिकल फिन पर यह तस्वीर लगाई गई है। तस्वीर के साथ ही इस पर 'द स्टोर्म इज कमिंग' लिखा हुआ है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी एचएएल के इसी मॉडल के विमान ऐसी तस्वीर लगाई गई थी। एशिया के सबसे बड़े एयर शो के दौरान इस पर खूब चर्चा हुई थी। बाद में इस तस्वीर हटा दिया गया था। हालांकि, एक बार फिर यही तस्वीर दिखाई दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले एचएएल के एक अधिकारी ने तस्वीर को हटाने के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि एचएएल का एक विमान एचएफ-24 मारुत हुआ करता था। ये तस्वीर और स्लोगन उसी से प्रेरित है। इसका मकसद विमान की ताकत दिखाना है। इसके अलावा इसमें कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएएल ने सोमवार को पहली बार एयरो इंडिया में एचएलएफटी-42 को शो ऑफ किया। एचएएल ने पिछले सप्ताह इसके बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि HLFT-42 'अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक ट्रेनर' है। यह एरे, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, इन्फ्रारेड सर्च और फ्लाई बाय जैसे अत्याधुनिक एवियोनिक्स के साथ आधुनिक लड़ाकू विमान प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed