{"_id":"6239f5ce8e7ad244ab739ec2","slug":"phone-call-between-pm-narendra-modi-and-british-pm-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम बातचीत: पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच यूक्रेन संकट पर चर्चा, ब्रिटिश पीएम को दिया भारत आने का न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहम बातचीत: पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच यूक्रेन संकट पर चर्चा, ब्रिटिश पीएम को दिया भारत आने का न्योता
Tue, 22 Mar 2022 10:02 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:02 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की। यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन लगातार रूस का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
Narendra Modi-Boris Johnson (file photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने आज फोन पर अहम बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने शत्रुता को समाप्त करने और बातचीत और कूटनीति की वापसी के लिए भारत की लगातार अपील को दोहराया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता के संबंध में भारत के विश्वास पर जोर दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जॉनसन को दिया भारत आने का न्योता
इस दौरान पीएम मोदी ने जल्द से जल्द भारत में पीएम जॉनसन का स्वागत करने की इच्छा जताते हुए उन्हें भारत आने का न्योता दिया। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने पिछले साल वर्चुअल समिट के दौरान अपनाए गए 'इंडिया-यूके रोडमैप 2030' को लागू करने में हुई प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की क्षमता पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही वार्ता में सकारात्मक गति पर संतोष जताया।
विज्ञापन
ब्रिटेन कर रहा रूस का पुरजोर विरोध
बता दें कि ब्रिटेन लगातार रूस के आक्रमण का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहा है। उसने ब्रिटेन में कई रूसी अरबपतियों की संपत्ति भी जब्त कर ली है। इन कुलीन रूसियों को व्लादिमीर पुतिन का करीबी बताया जाता है। वहीं, रूस से पुराने संबंधों को लेकर भारत इस मामले पर संतुलन बनाकर चल रहा है। उसने दोनों देशों से बातचीत और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।