{"_id":"64bffd4be563f33bea084be6","slug":"phangnon-konyak-becomes-first-woman-mp-from-nagaland-to-preside-over-rajya-sabha-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: फांगनोन कोन्याक ने रचा इतिहास; राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नगालैंड से पहली महिला सांसद बनीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha: फांगनोन कोन्याक ने रचा इतिहास; राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नगालैंड से पहली महिला सांसद बनीं
Tue, 25 Jul 2023 10:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:20 PM IST
सार
राज्यसभा सचिवालय ने इस बारे में आधिकारिक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य एस फांगनोन कोन्याक ने आज सदन की अध्यक्षता की। कोन्याक ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
एस फांगनोन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगालैंड से भाजपा की राज्यसभा सदस्य एस फांगनोन मंगलवार को राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नागालैंड से पहली महिला सदस्य बनीं। उन्हें 17 जुलाई को संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) में उपसभापतियों के पैनल शामिल किया गया था। वे पहली महिला हैं, जिन्हें राज्यसभा के उपसभापतियों के पैनल शामिल किया गया था।
विज्ञापन
राज्यसभा सचिवालय ने इस बारे में आधिकारिक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य एस फांगनोन कोन्याक ने आज सदन की अध्यक्षता की। कोन्याक ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा की अध्यक्षता करने के लिए अभिभूत महसूस कर रही हूं। खुशी है कि संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 सदन द्वारा पारित होने के साथ यह एक सार्थक कदम था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का भी आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आज महिलाओं को राजनीति और नेतृत्व में उचित सम्मान और स्थान दिया जा रहा है। इस अवसर के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को मेरा हार्दिक आभार।' पीएम मोदी ने भी उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए 'गर्व का क्षण' लिखा।
विज्ञापन
बता दें कि मार्च 2022 में एस फांगनोन नगालैंड से राज्यसभा सांसद के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं थीं। इसके अलावा वह संसद के किसी भी सदन - लोकसभा और राज्यसभा के लिए चुनी जाने वाली नगालैंड की दूसरी महिला राजनीतिज्ञ हैं। फांगनोन नगालैंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं।