फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petroleum Minister Dharmedra Pradhan asks congress ruled states to reduce tax on petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल: केंद्रीय मंत्री प्रधान बोले, आम आदमी की चिंता है तो कर घटा दें कांग्रेस शासित राज्य

Sun, 13 Jun 2021 07:28 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Jun 2021 07:28 PM IST
सार

पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कांग्रेस शासित राज्यों को वाहन ईंधन पर करों में कटौती करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध ली कि क्या भाजपा शासित मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्य भी ऐसा करेंगे, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।

विज्ञापन
Petroleum Minister Dharmedra Pradhan asks congress ruled states to reduce tax on petrol and diesel
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

विस्तार

पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने कहा कि यदि कांग्रेस आम आदमी पर वाहन ईंधन कीमतों के बढ़ते बोझ की वजह से चिंतित है, तो उसे अपने शासन वाले राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर में कटौती करनी चाहिए। बता दें कि पिछले करीब छह सप्ताह से कम समय में पेट्रोल 5.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 6.25 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने और ऊंचे केंद्रीय और राज्य करों की वजह से वाहन ईंधन के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से महाराजा अग्रसेन अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने यह टिप्पणी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई और अन्य विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को पेट्रोल, डीजल पर करों से अतिरिक्त पैसे की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वाहन ईंधन के लगातार बढ़ते दामों की वजह से आम उपभोक्ताओं को चोट पहुंच रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बारे में एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने उल्टा सवाल दागते हुए कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा क्यों है? उन्होंने कहा, 'यदि राहुल गांधी गरीबों पर वाहन ईंधन कीमतों की मार से चिंतित हैं तो उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में ईंधन पर करों में कटौती के लिए मुख्यमंत्रियों से कहना चाहिए।'

हालांकि, प्रधान ने यह नहीं बताया कि क्या मध्यप्रदेश और कर्नाटक जैसे भाजपा शासित राज्य भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने के लिए ऐसा ही कदम उठाएंगे, जहां स्थानीय करों की वजह से पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed