फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pet lover in Coimbatore designs wheelchair for disabled dog Veera

कोयंबटूर में दिखा पशु प्रेमी का प्यार, दो टांग गंवा चुके कुत्ते के लिए तैयार किया व्हीलचेयर

Sun, 29 Nov 2020 02:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Pet lover in Coimbatore designs wheelchair for disabled dog Veera
पालतू पशु प्रेमी ने विकलांग कुत्ते के लिए व्हीलचेयर डिजाइन किया - फोटो : ANI

कोयंबटूर में चार साल का वीरा नाम का एक कुत्ता एक दुर्घटना में अपने दोनों पैरों को गंवा चुका था और इस कारण वह लंगड़ाकर चलता था। लेकिन अब उसे एक व्हीलचेयर दिया गया, जिसकी मदद से अब वो आसानी से कहीं भी आ जा सकता है। दरअसल, शहर के पशु प्रेमी की नजर वीरा पर पड़ी और उसे कुत्ते की इस हालत को देखकर दुख हुआ। इसके बाद उसने वीरा के लिए एक व्हीलचेयर तैयार किया। साथ ही उसने वीरा को गोद भी ले लिया है। 

विज्ञापन


एक आईटी कर्मचारी गायत्री ने अपने मैकेनिकल इंजीनियर पिता की मदद से वीरा के लिए एक छोटा व्हीलचेयर बनाया। गायत्री का कहना है कि उन्होंने शहर के एक आश्रय गृह से चार साल के वीरा को गोद लिया और उसे कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान घर लेकर आईं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, मैं बचपन से ही हमेशा कुत्तों से प्यार करती थी। हालांकि, पढ़ाई के कारण मेरे पास समय नहीं होता था, इसलिए मेरे पास पालतू कुत्ता नहीं रहा। लेकिन जब कोरोना और लॉकडाउन के दौरान मैंने घर से काम करना शुरू किया और मेरे पास समय रहने लगा, तो मुझे लगा कि यह कुत्ता खरीदने का सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री ने बताया, मैंने आश्रय गृह से एक कुत्ते को गोद लिया, जिसने दुर्घटना में दोनों पैर गंवा दिए थे। मेरे पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, उन्होंने वीरा के लिए एक व्हीलचेयर तैयार करने का निर्णय लिया। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से गोद लिया पिल्ला कोलकाता हवाई अड्डे से पांच किमी दूर मिला, ढूंढने के लिए चलाया गया था अभियान

वीरा के पट्टे से जुड़ा व्हीलचेयर उसे अपने आगे वाले पैरों का उपयोग करके बैठने और चलने में मदद करता है। व्हीलचेयर के टायर चमकीले पीले रंग के हैं और गायत्री के पिता काशी ने पीवीसी पाइप से एक कृत्रिम प्लास्टिक कप लेग को एक जूते के साथ जोड़ा और इससे कुत्ते का चलना और बैठना आसान हो गया। 


गायत्री के पिता ने कहा, आश्रय घर में कई कुत्तों को देखने के बावजूद, हमने इस कुत्ते को चुना क्योंकि यह कुत्ता किसी के द्वारा अपनाया नहीं जा रहा था। इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि इसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है और विकलांग होने के कारण उसे कोई गोद नहीं ले रहा है। यही वजह है कि हमने उसे घर लाने का फैसला किया। 

उन्होंने कहा, कुत्ते को अब व्हीलचेयर का उपयोग करने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। हालांकि, अभी के लिए वीरा खुश लग रहा है। अब, वह हमारे परिवार का एक हिस्सा है, इसलिए हम भी बेहद खुश हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed