फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A happy tail: Lost pup from Delhi found 5km away from Kolkata airport

दिल्ली से गोद लिया पिल्ला कोलकाता हवाई अड्डे से पांच किमी दूर मिला, ढूंढने के लिए चलाया गया था अभियान

Mon, 13 Jul 2020 10:26 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 13 Jul 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
A happy tail: Lost pup from Delhi found 5km away from Kolkata airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता हवाई अड्डे से गायब हुआ एक पिल्ला दो सप्ताह बाद यहां से पांच किलोमीटर दूर बागुइती इलाके में मिला है। इस पिल्ले को कोलकाता के रहने वाले एक परिवार ने दिल्ली में गोद लिया था। पिल्ला परिवार के साथ दिल्ली से यात्रा करते हुए कोलकाता पहुंचा था। 

विज्ञापन


इलाके के पशु प्रेमियों ने पिल्ले को ढूंढ़ने के लिए जी-जान से मेहनत की। पिल्ले की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया गया और इलाके में उसके पोस्टर लगाए गए। इस तरह जाकर परिवार इस पिल्ले तक फिर से पहुंच पाया। 
विज्ञापन



बागुइती इलाके के एक दुकानदार ने बुधवार को स्वयंसेवकों को फोन कर पिल्ले की लोकेशन को बताया। पिल्ले को ढूंढ़ने के अभियान में जुटी एक लड़की ने बताया कि दुकानदार ने एक ऑटोरिक्शा पर फिफी (पिल्ले का नाम) के पोस्टर को देखा और फिर उस पर दिए नंबर पर फोन किया। इसके बाद हम वहां पहुंचे और देखा कि फिफी वहीं मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीडियो: 15 फीट लंबे किंग कोबरा को देख लोगों के उड़ गए होश, कुछ इस तरह हुआ रेस्क्यू

छह महीने का फिफी जून के आखिरी सप्ताह में बालीगंज के एक परिवार के साथ कोलकाता पहुंचा था। लेकिन उसे कार में बिठाने से पहले परिवार के एक सदस्य ने उसे देखने के लिए टोकरी को खोला। इस दौरान वह वहां से निकलकर भाग गया। 


पशु प्रेमी और स्वयंसेवक आश्चर्यचकित थे कि फिफी बागुइती तक कैसे पहुंचा और वह कैसे स्थानीय कुत्तों से बच गया। फिफी के गायब होने की खबर को सोशल मीडिया ग्रुप्स पर साझा किया गया और जगह-जगह उसके पोस्टर लगाए गए। 

एक स्वयंसेवक ने बताया कि जिस दुकान से फिफी मिला, वहां वह हर रोज जाता था। जब हम वहां पहुंचे तो वह हमें देखकर भागने लगा। हमने उसके शांत होने का इंतजार किया और फिर उसे उठाकर घर ले आए। साथ ही दुकानदार को इनाम के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed