{"_id":"675ab20b7dc8a463b805e355","slug":"permanent-solution-to-manipur-crisis-will-take-time-due-to-fragile-situation-says-cm-biren-singh-news-in-hindi-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: 'राज्य की स्थिति नाजुक है, स्थायी समाधान में समय लगेगा', नुपी लान के कार्यक्रम में बोले CM बीरेन सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: 'राज्य की स्थिति नाजुक है, स्थायी समाधान में समय लगेगा', नुपी लान के कार्यक्रम में बोले CM बीरेन सिंह
Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
सार
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुरी महिलाओं ने सामाजिक, आर्थिक, कला-संस्कृति और खेल के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। राज्य सरकार ने महिलाओं की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को देखते हुए महिला कल्याण योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
एन.बीरेन सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार पिछले डेढ़ साल से जारी संकट से निपटने के लिए स्थाई समाधान लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति नाजूक होने के कारण इसमें समय लग सकता है। नुपी लान को याद करते हुए एक कार्यक्रम में सीएम बीरेन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से पुलिस स्टेशनों से अफस्पा को हटाने की भी अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा, "राज्य और केंद्र सरकार मणिपुर में स्थायी समाधान लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य की स्थिति नाजुक है, इसलिए स्थायी समाधान में समय लगेगा।" छह पुलिस थानों में अफस्पा को फिर से लागू करने पर उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने केंद्र से उक्त पुलिस स्टेशनों से अफस्पा हटाने की अपील की।"
मणिपुरी महिलाओं के योगदान को याद किया
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि 1904 और 1939 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह में मणिपुरी महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करने के लिए नुपी लान नुमिट को हर साल मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दो ऐतिहासिक घटनाओं में महिलाओं का योगदान रहा है। सीएम सिंह ने आगे कहा, "हमें 1819-1826 के दौरान बर्मी लोगों को बाहर करने में मणिपुरी महिलाओं द्वारा दिखाई गई बहादुरी और साहस को भी याद रखना चाहिए।"
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा, "मणिपुरी महिलाओं ने सामाजिक, आर्थिक, कला-संस्कृति और खेल के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। राज्य सरकार ने महिलाओं की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को देखते हुए महिला कल्याण योजनाएं शुरू की हैं। इसमें इमा नोंगथांगलेइमा याइफा तेंगबांग योजना भी शामिल है। इसके तहत 40 वर्ष से अधिक उम्र वाली बेरोजगार महिलाओं को हर महीने 500 रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदन में पारित महिला आरक्षण बिल पर भी जोर दिया। छात्रों के लिए राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
म्यांमार शरणार्थियों को लेकर क्या बोले सीएम बीरेन सिंह
म्यांमार शरणार्थियों के साथ व्यवहार को लेकर मीडिया से बात करते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा, "जो लोग आलोचना कर रहे हैं, वे यहां आकर जमीनी हकीकत देख लें। यहां कोई मतभेद नहीं है। शरणार्थियों का इलाज संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देशों, भारत सरकार और मणिपुर सरकार की देखरेख में किया जा रहा है। सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है।"
कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले बीरेन सिंह ने विधायकों के साथ इंफाल में नुपी लान मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में नुपी लान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री विश्वजीत सिंह भी मौजूद थे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन