फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Permanent holding area to be designed at 5 stations including New Delhi: Railway minister

Indian Railways: पांच स्टेशनों पर बनेंगे स्थायी प्रतीक्षालय, सरकारी कंपनी को सौंपा गया डिजाइन का जिम्मा

Wed, 19 Feb 2025 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Feb 2025 10:43 PM IST
सार

Indian Railways: रेल मंत्रालय ने पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी प्रतीक्षालय बनाने की घोषणा की है। इसके डिजाइन का जिम्मा राइट्स लिमिटेड को सौंपा गया है, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बाद में इसका विस्तार 60 प्रमुख स्टेशनों तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
Permanent holding area to be designed at 5 stations including New Delhi: Railway minister
अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

रेल मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राइट्स लिमिटेड को पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी प्रतीक्षालय बनाने का जिम्मा सौंपा है। इनमें नई दिल्ली, आनंद विहार, गाजियाबाद, वाराणसी और अयोध्य स्टेशन शामिल हैं। 

विज्ञापन


राइट्स लिमिटेड को सौंपा डिजाइन का जिम्मा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को 'पीटीआई' से बातचीत में कहा, 'हम रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनोमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड को इन पांच स्टेशनों पर स्थायी प्रतीक्षालय का डिजाइन करने का काम सौंपा गया है। एक बार मॉडल तैयार हो जाने के बाद इसका 60 सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा, इन स्टेशनों के सभी अनाधिकृत प्रवेश बिंदुओं को बंद कर दिया जाएगा।' 
विज्ञापन


दिल्ली में भगदड़ के बाद उठाया कदम
इन प्रतीक्षालयों को अमृत स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जिसके तहत इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं के साथ आधुनिक बनाया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद इन उपायों की घोषणा की। भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे स्थायी प्रतीक्षालय
वैष्णव ने बताया कि नई दिल्ली, पटना, सूरत, बंगलूरू और कोयंबटूर जैसे 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इन प्रतीक्षालयों में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उनकी ट्रेन के प्रस्थान के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा, जिससे स्टेशन पर भीड़-भाड़ न हो। उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ का उदाहरण भी दिया, जहां ऐसे प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, वहां यात्रियों की भीड़ को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया है। 


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयार होगी एसओपी
वैष्णव ने यह भी कहा कि भीड़ का प्रबंधन करने के लिए सभी मौजूदा प्रावधानों को मिलाकर एक नया मैन्युअल बनाया जाएगा और त्योहारों व विशेष अवसरों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed