{"_id":"5ab083f54f1c1b21578b5977","slug":"periyar-statue-vandalised-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: एक बार फिर तोड़ी गई पेरियार की प्रतिमा, जांच जारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: एक बार फिर तोड़ी गई पेरियार की प्रतिमा, जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Periyar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में मूर्ति तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में पेरियार की प्रतिमा को एक बार फिर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उपद्रवियों ने पेरियार की गर्दन तोड़ दी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
आपको बता दें इससे पहले त्रिपुरा में लेनिन और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया था जिसके आरोप बीजेपी पर लगे थे। बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने मूर्ति तोड़ने की घटना को निंदनीय बताया था। कोलकाता में भी भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
देश में शुरू हुई प्रतिमा तोड़ने की घटनाओं पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का कल्चर किसी की प्रतिमा तोड़ने की इजाजत नहीं देता।अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राजनाथ ने यह बयान दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि 'भले आप उनकी विचारधारा से सहमत हो या न हो लेकिन हिंसा भारत के कल्चर का हिस्सा नहीं हो सकती। जो भी मूर्ति तोड़ेगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।