फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People will learn prayers in Gorakhpur

10 जिलों के लोग गोरखपुर में सीखेंगे नमाज अदा करने की बारीकियां

Wed, 05 Apr 2017 04:48 AM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented By: संदीप भट्ट Updated Wed, 05 Apr 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
People will learn prayers in Gorakhpur

ब्यूरो / अमर उजाला, गोरखपुरः शहर के रसूलपुर की जामा मस्जिद में सात दिवसीय ‘फैजाने नमाज कोर्स’ में लोग नमाज की बारीकियां सीखेंगे। तहरीक दावते इस्लामी हिंद की ओर से 7 से 14 अप्रैल तक चलने वाले कोर्स में फैजाबाद, टांडा, आजमगढ़, मुबारकपुर, जलालपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती और महराजगंज के लोग हिस्सा लेंगे। इस तरह का कार्यक्रम शहर में पहली बार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दावते इस्लामी के मोहम्मद फ रहान अत्तारी ने बताया कि अब तक 50 लोग संपर्क कर चुके हैं। यह कोर्स 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए है। कोर्स करने वालों को मस्जिद में ही खाने-पीने और रहने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कोर्स में नमाज के फ र्ज, वाजिब, सुन्नत, नफील के बारे में बताया जाएगा। विशेषज्ञ नमाज अदा भी करेंगे। साथ ही प्रैक्टिकल कर लोगों को बताएंगे कि सही ढंग से नमाज कैसे अदा करें। दावते इस्लामी के आजम अत्तारी ने बताया कि मजहबे इस्लाम में नमाज अहम इबादत है।
विज्ञापन


ये बुराइयों से बचाते हुए रूह को सुकून तो देती ही है, शरीर को भी स्वस्थ रखती है। नमाज के बारे में पूरी जानकारी न होने से हम इस इबादत का फैज पाने से महरूम रह जाते हैं। नमाज के कई चरण होते हैं जिन्हें जब तक पूरा न किया जाए तब तक इबादत मुकम्मल नहीं होती। नमाज को सही तरीके से अदा करने और उसका मुकम्मल फैज पाने के लिए तहरीक दावते इस्लामी हिंद शहर में पहली बार सात दिवसीय ‘फैजाने नमाज कोर्स’ शुरू करने जा रही है। नमाज से इबादत के साथ ही जिस्म भी फुर्तीला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
आजम अत्तारी ने बताया कि नमाज की बारीकियों को जानने के ख्वाहिशमंद मुसलमान कोर्स में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह मस्जिद समेत संस्था के सदस्यों के मोबाइल नंबर 9305651326, 9838761119 और 7380715953 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed