फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people were angry over local development issues In Shivkuti posters have been removed

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगे पोस्टर हटे, लोगों ने बाताई ये वजह

Mon, 16 Apr 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Apr 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
people were angry over local development issues In Shivkuti posters have been removed
पोस्टर
इलाहाबाद के शिवकुटी में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगे पोस्टर अब हटा लिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर विकास कार्य नहीं हो रहे थे। जिसके चलते क्षेत्र के नाराज लोगों ने यह कदम उठाया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा नेताओं और यहां के लोगों की एक बैठक हुई जिसके बाद यह पोस्टर हटा लिए गए हैं। 
विज्ञापन


इस पर भाजपा के एक पूर्व विधायक पीएस पांडेय ने कहा कि स्थानीय मुद्दों के चलते लोगों में नाराजगी थी लेकिन अब समस्याओं पर चर्चा हो गई है इसके बाद अब पोस्टरों को हटा लिया गया है। यह पोस्टर 14 अप्रैल को लगाए गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि देश में बढ़ रहे अपराध और बलात्कार की घटनाओं को लेकर इलाहाबाद के शिवकुटी में एक नए तरह का विरोध दिखाई दिया था। मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों के सामने पोस्टर लगाए थे, जिसमें लिखा था कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं का प्रवेश वर्जित है क्योंकि यहां बच्चियां और महिलाएं रहती हैं। लोगों की माने तो देश मे जिस तरह बलात्कार की घटनाओं में भाजपा नेताओं का नाम आ रहा है, उस कारण लोगों के मन मे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर है, जिसके कारण उन्होंने ये पोस्टर लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है। इसके बाद जिस तरह से इस पूरे मामले में यूपी पुलिस की भूमिका रही उस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपनी नाराजगी जहिर की। इसके बाद योगी सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने अपनी जांच में विधायक को दोषी पाया और उसे गिरफ्तार किया। 


वहीं दूसरी ओर कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद देश के लोगों में और विरोध उत्पन्न हो गया। लोग न्याय के लिए सड़कों पर उतर आए। उन्नाव और कठुआ की घटनाओं के विरोध में लोग देशभर में कैंडल मार्च भी निकल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed