{"_id":"5abc8a3c4f1c1bed298b4736","slug":"people-troll-shashi-tharoor-on-picture-of-mahatma-buddha-picture-on-the-day-of-mahavir-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर ट्रोल हुए शशि थरूर, लोगों ने कहा- हैप्पी दिवाली, हैप्पी रक्षाबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महावीर जयंती पर ट्रोल हुए शशि थरूर, लोगों ने कहा- हैप्पी दिवाली, हैप्पी रक्षाबंधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर गुरूवार को ट्विटर पर ट्रोल हो गए। ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले थरूर ने महावीर जयंती पर लोगों को बधाई दी। जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उनके ट्रोल होने की वजह थी महात्मा बुद्ध की तस्वीर। उन्होंने महावीर जयंती पर लोगों को बधाई देते हुए गलती से महात्मा बुद्ध की तस्वीर लगा दी थी।
विज्ञापन
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 29, 2018
विज्ञापन
थरूर ने ट्वीटर पर तस्वीर के साथ हैप्पी महावीर जयंती लिखा था। फिर यूजर्स ने उस तस्वीर को महात्मा बुद्ध की तस्वीर बताते हुए थरूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे बाद थरूर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने एक मीडिया संस्थान की तस्वीर को शेयर किया था।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। उन्होंने अंग्रेजी में गलती की थी जिसके बाद यूजर्स ने उनकी गलती पकड़ी और उन्हें ट्रोल किया। इसी बात पर कई यूजर्स ने ये भी कहा था कि यह एक ऐतिहासिक घटना है कि कोई शशि थरूर की अंग्रेजी ठीक कर रहा है।
Happy Diwali 😇 pic.twitter.com/hIV3p7DCI4
— Gujarati Jon Snow (@Gujju_Jon) March 29, 2018
Happy Good Friday. pic.twitter.com/P414yeA2xd
— R O H I T (@const__variable) March 29, 2018
Happy Rakshabandha pic.twitter.com/AWViO2OqIn
— Dhruv Rathee (@rathee_dhruv) March 29, 2018
— Raju Srivastava (@Gajodhar_007) March 29, 2018
— Raju Srivastava (@Gajodhar_007) March 29, 2018