फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people traveling from IGI Airport increasing Shanghai and Hong Kong will also be left behind

तेजी से बढ़ रहे हैं इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यात्री, शंघाई- हांगकांग भी होगा पीछे

Tue, 01 Jan 2019 01:50 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Tue, 01 Jan 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
people traveling from IGI Airport increasing Shanghai and Hong Kong will also be left behind
igi

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या दिन ब दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। जिस तरह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है इसे देखते हुए यह माना जाने लगा है कि इस साल चीन के शंघाई और हांगकांग के एयरपोर्ट्स को पछाड़ सकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि अभी दिल्ली एयरपोर्ट से इस साल 6.5 करोड़ यात्रियों ने सफर किया जबकि 2017 में करीब छह करोड़ लोगों ने यात्रा की थी। इस संख्या में हर साल 14 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है कि ये संख्या इस साल 7 से 7.5 करोड़ तक पहुंच सकती है। हांगकांग और शंघाई एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या इससे करीब 50 से 60 लाख ज्यादा है, यह तीन फीसदी की दर से बढ़ रही है। अभी दिल्ली एयरपोर्ट यात्री संख्या के मामले में दुनियाभर में नौवें स्थान पर है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षा मानको में कई तरह के बदलावों के बाद से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में एयर पैसेंजर्स के लिए डिजी यात्रा सिस्टम लागू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर जांच के लिए आईडी रखने की जरूरत कम होती जा रही है। फिलहाल देश के बेंगलूरू और हैदराबाद में  फेस स्कैनिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है माना ये जा रहा है कि धीरे-धीरे यह देश के बाकी हवाई अड्डों पर लागू कर दिए जाने की संभावना है।  यही नहीं विमान में आने वाले दिनों में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे दो तरीके से शुरू किया जाएगा पहला-ब्रॉडबैंड टावर से और दूसरा सैटेलाइट के माध्यम से। बता दें कि 2018 में देश में हवाई यात्रियों की संख्या करीब 11.50 करोड़ रही और ऐसा अनुमान है कि इस साल इसमें 30 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार देश के 14 हवाईअड्डों को अपग्रेड करने की योजना है। यही नहीं आने वाले समय में उड़ान इंटरनेशनल योजना शुरू होगी।

जिसके तहत दुबई, सिंगापुर, चीन, मलेशिया, श्रीलंका समेत पड़ोसी देशों के लिए उड़ाने 50 फीसदी तक सस्ती हो सकती हैं। यही नहीं सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तर्ज पर 100 एयरपोर्ट बनाने की शुरुआत किए जाने की योजना। ये एयरपोर्ट अगले 10 से 15 साल में ऑपरेशनल मोड में आ सकते हैं। 

दिल्ली एयरपोर्ट पिछले चार सालों में करीब 14.3 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। यहां प्रति वर्ष करीब 4 करोड़ लोग हर वर्ष ट्रेवल कर रहे हैं। यह दक्षिण कोरिया के इंचियन का ग्रोथ जहां 10.5 फीसदी, शंघाई, चीन का 10.4 फीसदी और वहीं दुबई यूएई 7.4 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है।

 
सिर्फ अगर 2017 की बात करें तो दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों के आवा-जाही में 12.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है जो 2016 की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। माना यह भी जा रहा है कि 2023 तक यह बढ़त करीब 9 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी, जिस तरह से हवाई अड्डे को फैलाया जा रहा है। 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों के ट्रैफिक के मामले में चौथे नंबर पर था और तब यह दक्षिण कोरिया के पुडांग, इंचियन औ इस्तांबुल अत्ता तुर्क हवाई अड्डे से पीछे था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed