फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People throng shops to buy salt after price rise rumour

अफवाह पर चढ़े नमक के दाम, देशभर में खरीदने को मची अफरा-तफरी

Tue, 15 Nov 2016 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/देहरादून Updated Tue, 15 Nov 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
People throng shops to buy salt after price rise rumour
- फोटो : Getty Images

यूपी और उत्तराखंड के जिलों में नमक की कोई कमी नहीं है। यह महज अफवाह है इस पर ध्यान न दें। दोनों ही प्रदेश की सरकार ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को अलर्ट किया है और अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार शाम नमक की बिक्री बंद होने की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया। इसके बाद लोगों ने काफी ऊंचे दामों की नमक की खरीदारी की। कई जगह नमक 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक बिकने लगा। दरअसल शनिवार से नमक की बिक्री पर प्रतिबंध लगने की अफवाह के बाद लोग दुकानों की ओर दौड़ पड़े। यह अफवाह कहां से उठी इसकी जानकारी नहीं हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम से लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में नमक की किल्लत हो जाने की खबर फैलने के बाद अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई है। कई जगह तो कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका तक पैदा हो गई है। इसकी जानकारी मिलते सरकार हरकत में आ गई है। सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को इस पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश भेजकर नमक की कमी की अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी की ओर से भेजे गए निर्देश में गया है कि स्थिति पर गहन निगाह रखी जाए और कहीं भी कानून-व्यवस्था न बिगड़ने दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed