{"_id":"61ab5a701d4e4a0870358571","slug":"people-have-already-given-casino-capital-title-to-goa-union-tourism-minister-g-kishan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa casino capital: जनता ने पहले ही दे दिया गोवा को 'कैसिनो कैपिटल' का दर्जा, पर्यटन मंत्री रेड्डी ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa casino capital: जनता ने पहले ही दे दिया गोवा को 'कैसिनो कैपिटल' का दर्जा, पर्यटन मंत्री रेड्डी ने कही यह बात
Sat, 04 Dec 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Dec 2021 05:39 PM IST
सार
रेड्डी ने यह भी कहा कि यदि गोवा को कैसिनो कैपिटल घोषित करने से लाभ होता होगा, तो हम निश्चित रूप से यह करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पालोलेम बीच
- फोटो : iStock
विस्तार
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि लोगों ने गोवा को 'कैसिनो कैपिटल' का दर्जा पहले ही दे दिया है। जनता पहले ही यह घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी ने यह बात कही। वे तटीय राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं की घोषणा करने आए हैं। यह पूछने पर कि क्या गोवा को सरकार कैसिनो कैपिटल घोषित करेगी? रेड्डी ने कहा कि लोग यहां कैसिनो के लिए आते हैं। जनता यहां या सिक्किम में आती ही कैसिनों के लिए हैं। दोनों जगह कैसिनों की इजाजत है।
विज्ञापन
रेड्डी ने यह भी कहा कि यदि गोवा को कैसिनो कैपिटल घोषित करने से लाभ होता होगा, तो हम निश्चित रूप से यह करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद थे। कोविड-19 को लेकर उन्होंने कहा कि महामारी के कारण गोवा में पर्यटन पर असर पड़ा है। अब घरेलू पर्यटक आने लगे हैं। देशभर में पर्यटन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन सीजन शुरू रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका होने लगी है। रेड्डी ने अपील की कि वे देश में विभिन्न पर्यटन केंद्रों पर जाते वक्त कोरोना के आवश्यक प्रोटोकाल का पालन करें।