सोशल मीडिया पर वायरल हाथी की चाल, कोई कह रहा है गजगामिनी तो कोई मस्त मलंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर इस समय हाथियों की चाल को लेकर कई तरह की वीडियो वायरल है। कल ही योगगुरू बाबा रामदेव ने एक हाथी की योग करते हुए फोटो पोस्ट की। इससे पहले एक छोटे से हाथी की नहाते हुए तो दूसरी वीडियो हाथियों के झुंड का अपने बच्चे को सुरक्षित करते हुए वायरल हो रही है।
कहते हैं हाथी की चाल मस्तमौला जैसी होती है, अगर आपने कभी हाथी मस्त झुमते हुए नहीं देखा है तो ये वीडियो आपको जरूर देखनी चाहिए। वीडियो में एक हाथी एक स्टाइल के साथ चलते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसा संभव है कि कुछ लोगों ने इससे भी अनोखी चाल पहले देखी होंगी लेकिन हाथी की इस चाल को भी एक नजर देख लेना बनता है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और इस पर लिखा है कि या तो कैट वॉल्क ज्यादा लोकप्रिय है या फिर हाथी की ये चाल कम लोकप्रिय है...। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर कई यूजर्स ने वन अधिकारी की इस बात कथन पर सहमति प्रकट की है।
Either the cat walk is overrated..
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 20, 2020
Or the elephantine gait is underrated 🙏 pic.twitter.com/Oc9IThQWSD
वन अधिकारी सुशांत नंदा ने 20 जून को ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की और अब तक लगभग दो लाख से ज्यादा लोग इस देख चुके हैं। सुशांत नंदा की इस पोस्ट पर 16,500 से ज्यादा लाइक है और कई यूजर्स ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया है।
एक ट्विटर हैंडल ने इस हाथी के लिए संस्कृत भाषा के शब्द गजगामिनी का इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने इसे मस्त मलंग हाथी करार कर दिया है। हाथी की चाल की ये वीडियो देखने में काफी मनमोहक लग रही है और कई यूजर्स इसे मस्तमौला हाथी कह रहे हैं।
इससे पहले एक और हाथी की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी जिसमें एक छोटा हाथी अपने नन्हें-नन्हें कदमों से सीढ़िया उतरकर नीचे पानी में नहाने के लिए आ रहा है। वीडियो में महसूस कर सकते हैं कि कैसे ये हाथी डरते-डराते नीचे उतर रहा है और पानी के पास आना चाह रहा है।
The calculated small steps to water; measuring the depth in its trunk....
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 13, 2020
And then the plunge to cheer.
There is something special about baby elephants & the way they enjoy a bath.
( Ffom SM) pic.twitter.com/bzSgn44Mlj
इसके अलावा एक और वीडियो काफी शेयर हुई थी जिसमें हाथी का झुंड कैसे अपने छोटे बच्चे की रक्षा करते हुए दिखाई दे रहा है। हर्ड नाम के एक सोशल मीडिय हैंडल ने अपने अकाउंट से वीडियो को शेयर किया और लिखा कि हाथियों का रक्षा करने का तरीका काफी सुंदर और देखने योग्य है।
A stumble & a tumble as #babyelephant Khanyisa runs to greet the Jabulani herd in the morning. Their protective response is just beautiful. Even Somopane, an older bull picked up the pace!
— HERD (@HERD_Elephants) June 9, 2020
See more soulful moments in our latest integration video:https://t.co/TkaBTHfzGe#Elephant pic.twitter.com/eEQcOdLfw5