फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People adopting BJP agenda slowly: PM

देश की जनता स्वीकार रही बीजेपी का एजेंडाः मोदी 

Thu, 19 May 2016 09:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
People adopting BJP agenda slowly: PM
मोदी-शाह

पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी दो राज्‍यों में सरकार बनाने जा रही है इससे उत्साहित कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय में जमा हुए है। जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली ‌मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पांचों राज्यों में शांति पूर्ण मतदान हुआ जो नतीजे आए हैं वह एनडीए के लिए उत्साहजनक रहे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने वोटरों को बीजेपी को चुनने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि नतीजों से ये साफ हुआ है कि बीजेपी की विचार धारा को प्रदेश की जनता स्वीकार कर रही है। असम की जीत से कुछ लोगों को वैसा ही आश्चर्य हुआ है जैसा जम्मू कश्मीर भाजपा के सरकार में हिस्सेदार बनने पर हुआ था। सामान्य जीवन के ‌लिए कार्य करने के लिए हमें ये उत्साहित करेगा। हम आम लोगों के उत्‍थान के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अमित शाह की टीम और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग और कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इससे पूर्व अमित शाह का स्वागत असम की पारंपरिक टोपी और गमछा पहनाकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ‌किया। वहीं पीएम मोदी का स्वागत फूलों की माला और गमछा पहनाकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed