फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pee in Plane Row: Man accused of inflight urination issues statement defends himself

फ्लाइट में महिला से बदसलूकी: आरोपी की नौकरी गई, पिता को पुलिस का समन, जानें मामले में क्या-क्या हुआ

Fri, 06 Jan 2023 11:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 06 Jan 2023 11:42 PM IST
सार

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा की नौकरी भी चली गई है। दिल्ली पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ के लिए समन भी भेजा है। जिसके बाद उनकी सफाई भी सामने आई है। पढ़ें इस पूरे मामले में आज दिनभर क्या-क्या हुआ...
 

विज्ञापन
Pee in Plane Row: Man accused of inflight urination issues statement defends himself
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया के विमान में एक पुरुष सहयात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने और उसके बैग और कपड़े गंदे करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। अमेरिकी कंपनी वेल्स फार्गो ने एक बयान जारी करते हुए शंकर मिश्रा को टर्मिनेट कर दिया है। कंपनी ने बयान में यह भी कहा है कि वेल्स फार्गो अपने कर्मचारियों के पेशेवर व्यवहार के साथ ही व्यक्तिगत व्यवहार को भी अपने स्टैंडर्ड में प्राथमिकता पर रखता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि ऐसी घटनाएं चिंतनीय हैं। आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई है, जब दिल्ली पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। आरोपी की आखिरी लोकेशन बेंगलुरू में ट्रेस की गई थी। बेंगलुरू में उसकी बहन रहती है। पुलिस की एक सर्विलांस टीम वहां डेरा डाले हुए है। वहीं, आरोपी का एक बयान भी उसके वकीलों के माध्यम से सामने आया है।

विज्ञापन

 
आरोपी शंकर मिश्रा ने अपने वकील के जरिए अपना बयान जारी कर बचाव किया है। अपने बयान में उसने कहा है कि महिला ने अपने व्हाट्सएप मैसेज में स्पष्ट रूप से कथित कृत्य की निंदा की है। इसके साथ ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का कोई इरादा नहीं दिखाया है। शंकर मिश्रा के हवाले से उसके वकील ईशानी शर्मा और अक्षत बाजपेयी द्वारा जारी बयान  में कहा गया है कि आरोपी और पीड़िता महिला के बीच व्हाट्सएप संदेशों से साफ होता है कि आरोपी ने 28 नवंबर को कपड़े और बैग साफ करवाए थे और उन कपड़ों की 30 नवंबर को डिलीवरी हुई थी। महिला की लगातार शिकायत केवल एयरलाइन द्वारा भुगतान किए जा रहे पर्याप्त मुआवजे के संबंध में थी, जिसके लिए उसने 20 दिसंबर, 2022 को बाद में भी शिकायत की थी। 
विज्ञापन


आरोपी शंकर मिश्रा के वकीलों के अनुसार, आरोपी ने 28 नवंबर को पेटीएम पर समझौते के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया था। आरोपी एस मिश्रा की वकील एडवोकेट इशानी शर्मा ने बयान में कहा है कि महिला ने मुआवजा स्वीकार किया और किसी भी संदेश में 'मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है' या "यह नहीं चलेगा" जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। लगभग एक महीने बाद 19 दिसंबर को उसकी बेटी ने पैसे वापस कर दिए। केबिन क्रू द्वारा जांच समिति के समक्ष दर्ज किए गए बयानों से पता चलता है कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है और सभी बयान केवल सुनी-सुनाई बातें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर मिश्रा के वकीलों के अनुसार, केबिन क्रू द्वारा प्रस्तुत किए गए बयानों में पक्षों के बीच हुए समझौते की भी पुष्टि की गई है। बयान में आरोपी ने यह भी कहा है कि उसे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।

बेंगुलुरू में मिली आखिरी लोकेशन
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2022 को एआई 102 में सवार एक महिला यात्री से शिकायत मिली थी कि एक पुरुष सह-यात्री ने सीट के पास पेशाब कर उसके कपड़े और बैग गंदे कर दिए थे। इस मामले में महिला यात्री ने शुरू में अनुरोध किया कि विमान की लैंडिंग के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि बाद में उन्होंने अपना अनुरोध वापस ले लिया क्योंकि संभवतः दोनों पक्षों ने आपस मे मामला सुलझा लिया था। जिसके बाद आरोपी को जाने दिया गया था। वहीं, अब डीजीसीए के दखल के बाद आरोपी शंकर की तलाश की जा रही है। आरोपी यात्री की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु में ट्रेस हुई है। 

सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन वहां रहती है। फरार आरोपी की तलाश में लगी पुलिस टीम ने उसकी बहन से भी पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल कर उसकी तलाश की जा रही है।  आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने पायलट समेत 6-8 फ्लाइट क्रू मेंबर्स को भी तलब करके जांच में शामिल होने के लिए कहा है। 

वेल्स फ़ार्गो कंपनी के कानूनी विभाग से पुलिस ने मांगा सहयोग
आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने के बाद अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच में सहयोग करने के लिए अमेरिका स्थित वेल्स फारगो कंपनी के कानूनी विभाग के पास पहुंची है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि हमने आरोपी एस मिश्रा से सहयोग करने या जल्द से जल्द जांच में शामिल होने के लिए भारत में अमेरिका स्थित कंपनी वेल्स फारगो की कानूनी टीम से संपर्क किया है। 

कौन है शंकर मिश्रा
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में आरोपी शंकर मिश्रा फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस टीमें उसकी खोज में लगी हुई है। पुलिस को मिली आरोपी की जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स अमेरिकी कंपनी वेल्स फार्गो के भारत चैप्टर का वाइस प्रेसीडेंट है। इसके अलावा वह मुंबई का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के पिता को भेजा समन
वहीं, इस बीच इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी एस मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा से पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद भी श्याम मिश्रा कोई जवाब नहीं दिया है। इससे पहले आज पुलिस ने मामले के सिलसिले में मुंबई में 2 लोगों से पूछताछ की।

आरोपी के पिता ने दी प्रतिक्रिया
एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के मामले में आरोपी एस मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले झूठ करार देते हुए कहा कि मेरा बेटा 30-35 घंटे से सोया नहीं था। हो सकता है कि रात के खाने के बाद उसने क्रू द्वारा दी गई ड्रिंक को पी लिया हो और फिर सो गया हो। जहां तक मेरी समझ है, उसके उठने के बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा। पीड़िता 72 साल की महिला है, वह उसकी मां की तरह है।  उसका बेटा 34 वर्षीय व्यक्ति है। वह यह कैसे कर सकता है? वह शादीशुदा है और उसकी एक 18 साल की बेटी भी है। 


आरोपी एस मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा के पिता ने आगे बताया कि मामले में पीड़िता ने भुगतान की मांग की थी, जोकि उसे कर भी दिया गया था। आगे क्या हुआ पता नहीं। उसने कुछ ऐसी मांग की होगी जो शायद पूरी नहीं हुई हो जिससे वह नाराज हो गई हो। या शायद ब्लैकमेलिंग हो रही थी, जरूर कोई बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed