{"_id":"66c98afcc3e83079b105e877","slug":"pe-teacher-and-seven-others-held-for-sexual-harassment-of-12-year-old-girl-in-pimpri-chinchwad-news-in-hindi-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: बदलापुर के बाद पिंपरी चिंचवाड़ में सामने आया बच्ची के यौन उत्पीड़न का केस; पीटी शिक्षक समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: बदलापुर के बाद पिंपरी चिंचवाड़ में सामने आया बच्ची के यौन उत्पीड़न का केस; पीटी शिक्षक समेत आठ गिरफ्तार
Sat, 24 Aug 2024 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:57 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने निगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच, पुणे से एक निजी स्कूल में 12 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ के एक निजी स्कूल में छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में शारीरिक शिक्षा (पीई) के एक शिक्षक और सात अन्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पहले भी जा चुका है जेल
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने निगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक को छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल हो चुकी है। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद स्कूल ने उस वापस काम पर रख लिया था।
विज्ञापन
महिला शौचालय के बाहर करता था बच्ची का इंतजार
उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार शिक्षक पिछले दो साल से कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था।आरोपी ने शारीरिक शिक्षा की कक्षाओं के दौरान कथित तौर पर लड़की को अनुचित तरीके से छुआ और महिला शौचालय के बाहर उसका इंतजार करता था। उसने उसे कई बार धमकी भी दी। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें स्कूल के प्रधानाचार्य, कुछ ट्रस्टी और बोर्ड के सदस्य शामिल हैं।