फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PDP leader Vikramaditya Singh joins Congress

पीडीपी नेता और कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस में शामिल हुए

Thu, 11 Oct 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
PDP leader Vikramaditya Singh joins Congress
विक्रमादित्य सिंह

पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। विक्रमादित्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर कर्ण सिंह के बेटे हैं।


loader
 
इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीए मीर, पार्टी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी अंबिका सोनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विक्रमादित्य कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने बीते साल 22 अक्तूबर को पीडीपी से इस्तीफा दे दिया था।

जम्मू से भेदभाव समाप्त न होने की कही थी बात

विक्रमादित्य पीडीपी में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद की उपस्थिति में शामिल हुए थे। वह पीडीपी के ही कोटे से एमएलसी भी बनाए गए थे। जब विक्रमादित्य ने पीडीपी को छोड़कर एमएलसी के पद से त्यागपत्र दिया तो उन्होंने इसका कारण भी बताया था। उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर से भेदभाव न समाप्त होने पर वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि सरकारी नौकरियों से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में जम्मू व लद्दाख की अनदेखी हो रही है। वह अधिक समय तक जम्मू की उपेक्षा को सहन नहीं कर पाए और त्यागपत्र दे रहे हैं। इसके अलावा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव पारित होने के बाद भी सरकारी छुट्टी न होने से उन्हें लगा कि उनकी उपेक्षा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed