फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Kalyan wins hearts in Pedapadu, sends footwear to entire village after noticing barefoot residents

Andhra Pradesh: पवन कल्याण ने पेडापाडु के लोगों का जीता दिल, ग्रामीणों को नंगे पांव को देखकर सभी को भेजे जूते

Fri, 18 Apr 2025 03:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्लूरी सीताराम राजू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्लूरी सीताराम राजू Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 18 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पेडापाडु गांव के सभी निवासियों के लिए जूते भेजे हैं। दरअसल, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने गांववालों को नंगे पैर देखा जिसके बाद उन्होंने सभी को जूते भेजे हैं।

विज्ञापन
Pawan Kalyan wins hearts in Pedapadu, sends footwear to entire village after noticing barefoot residents
आम जनता के बीच डिप्टी सीएम पवन कल्याण - फोटो : X / @JanaSenaParty

विस्तार

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले के डुम्ब्रीगुडा मंडल के पेडापडू गांव के निवासियों को जूते भेजकर व्यक्तिगत रूप से अपनी सहानुभूति व्यक्त की। बता दें कि, हाल ही में अराकू और डुम्ब्रीगुडा क्षेत्रों के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय मुद्दों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानने के लिए पेडापडू गांव का दौरा किया था। डिप्टी सीएम के इस पहल को लेकर पेदापाडु गांव के लोगों के साथ-साथ पूरे डुम्ब्रीगुडा मंडल ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi: राहुल बोले- कर्नाटक में रोहित वेमुला कानून बनाए सरकार, जाति आधारित भेदभाव खत्म करना है मकसद
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की डिप्टी सीएम की प्रशंसा
जानकारी के मुताबिक, गांव का दौरा करते समय उन्होंने देखा कि पंगी मिठू नाम की एक बुजुर्ग महिला और गांव की कई अन्य महिलाएं नंगे पैर थीं। इससे प्रभावित होकर उपमुख्यमंत्री कल्याण ने गांव में रहने वाले लोगों की कुल संख्या के बारे में पूछा। यह जानने के बाद कि गांव में लगभग 350 लोग रहते हैं, उन्होंने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को उनमें से प्रत्येक को जूते वितरित करने की व्यवस्था की। डिप्टी सीएम की तरफ से मिले उपहार के बाद ग्रामीणों ने भावुक दिखे, ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री का दिल से आभार जताया। इस दौरान एक ग्रामीण ने कहा- 'हमारे पवन सर आए और हमारे संघर्षों को पहचाना'। उन्होंने कहा कि किसी अन्य नेता ने कभी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया और वे उपमुख्यमंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने उनके गांव का दौरा किया और उनकी कठिनाइयों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन सेना पार्टी ने वक्फ कानून का किया समर्थन
इससे पहले बुधवार को जन सेना पार्टी ने वक्फ कानून के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पार्टी के सांसदों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और विधेयक के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य वक्फ अधिनियम को आधुनिक बनाना है। जनसेना के बयान के अनुसार, पार्टी का मानना है कि इस संशोधन से मुस्लिम समुदाय को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें - Ashwini Vaishnaw: भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद दुनियाभर में पहचान बना रहे, आईटी मंत्री का बड़ा बयान

ऐसे तैयार किया गया वक्फ कानून
31 सदस्यों वाली एक संयुक्त संसदीय समिति ने वक्फ अधिनियम से संबंधित संशोधनों की समीक्षा की। संबंधित समूहों, बुद्धिजीवियों और शासन विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद, बिल तैयार किया गया था। इस संशोधन का उद्देश्य ब्रिटिश काल से चले आ रहे वक्फ अधिनियम का आधुनिकीकरण करना और व्यापक लाभ प्राप्त करने के लिए इसे वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed