फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patole said Maharashtra Congress to have a new chief soon news update in hindi

राजनीति: नाना पटोले बोले- कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रमुख; CM फडणवीस पर भी दाग दिए सवाल

Fri, 20 Dec 2024 05:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 20 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया था कि सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल विभिन्न संगठन राज्य और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसी पर अब नाना पटोले ने सीएम को पत्र लिखकर सवाल पूछे हैं। 

विज्ञापन
Patole said Maharashtra Congress to have a new chief soon news update in hindi
राज्य सरकार पर बरसे नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में लगातार सियासी पारा चरम पर है। जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोल रहे हैं। वहीं, अब सबसे पुरानी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है। इसी के साथ पार्टी की राज्य इकाई को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले चार साल से पटोले हैं प्रदेश अध्यक्ष
पटोले नागपुर में विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हमने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को नए नेता के नाम की घोषणा करने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार साल से इस पद पर हैं और अब उन्होंने पार्टी हाई कमांड से इस जिम्मेदारी से मुक्त करने की बात की है। 
विज्ञापन


इससे पहले, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हुई बड़ी हार के बाद, यह खबरें आई थीं कि पटोले ने केंद्रीय नेतृत्व से पद छोड़ने की मांग की थी। हालांकि, पटोले ने पिछले हफ्ते साफ किया था कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और यह अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पाले में कितने वोट?
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति ने शानदार जीत हासिल की और 288 सीटों में से 230 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महा विकास आघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें कांग्रेस को केवल 16 सीटें मिलीं। पटोले ने अपनी सकोली सीट सिर्फ 208 वोटों से जीती।

भारत जोड़ो यात्रा पर फिर सियासी विवाद 
वहीं, राज्यपाल के संयुक्त अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा में हुई बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया था कि सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल विभिन्न संगठन राज्य और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं और शहरी नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। 


इसी पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख डाला। उन्होंने फडणवीस से मांग की है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल शहरी नक्सली संगठनों और उन संगठनों के प्रमुखों की सूची उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed