{"_id":"5b85d56942c79246424d701c","slug":"patna-high-court-said-audit-of-all-sheltered-homes-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की रिपोर्ट पर नाराजगी, बिहार के सभी आश्रय गृहों का हो ऑडिट : पटना हाईकोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई की रिपोर्ट पर नाराजगी, बिहार के सभी आश्रय गृहों का हो ऑडिट : पटना हाईकोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 29 Aug 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
patna high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की सीबीआई द्वारा की जा रही जांच की प्रगति रिपोर्ट पर पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को नाराजगी जताई। साथ ही राज्य सरकार को बिहार के सभी आश्रय गृहों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि बताइए कि इन एनजीओ पर नजर कैसे रखी जाती है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अदालत ने एसपी स्तर के अधिकारी के तबादले को लेकर दी गई सफाई पर भी राज्य सरकार को फटकार लगाई। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम. आर. शाह की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान सीबीआई मंगलवार को भी जांच की प्रगति रिपोर्ट से जुड़े कागजात पेश नहीं कर पाई। इस पर अदालत ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कोर्ट ने सीबीआई से जांच करने वाले एसपी के तबादले पर सवाल पूछा। अदालत सीबीआई के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखी। मामले की सुनवाई आज (बुधवार) भी जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में सोमवार (27 अगस्त) को भी सुनवाई हुई थी जिसमें सीबीआई ने हाईकोर्ट में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके बाद कोर्ट ने और दस्तावेज पेश करने लिए कहा था लेकिन मंगलवार को भी सुनवाई के दौरान सीबीआई कागजात पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन