{"_id":"5c44ee94bdec22739a5be48a","slug":"patidar-leader-hardik-patel-to-get-married-on-january-26-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक बंधन में बंधेंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, किंजल संग 27 को लेंगे सात फेरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैवाहिक बंधन में बंधेंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, किंजल संग 27 को लेंगे सात फेरे
Mon, 21 Jan 2019 03:26 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
पाटीदार कोटे के नेता हार्दिक पटेल वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी 26-27 जनवरी को सुरेंद्रनगर में होगी। जानकारी के मुताबिक विवाह कार्यक्रम एकदम सादा होगा। हार्दिक के पिता भरत पटेल और उनके करीबी निखिल सवानी ने इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन
25 वर्षीय हार्दिक पटेल का विवाह किंजल पटेल से होने जा रहा है। हार्दिक से एक-दो साल छोटी किंजल मूलत: वीरमगाम की रहने वाली हैं और उनका परिवार अब सूरत में रहता है। हार्दिक भी अहमदाबाद जिले के वीरामगाम जिले के एक गांव चंदन नगरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एक ओर जहां इस मुद्दे पर हार्दिक से बात नहीं हो सकी वहीं, उनके पिता ने कहा, 'हां, इन दोनों की शादी 27 जनवरी को सुरेंद्रनगर जिले के डिगसर गांव में होगी।' हार्दिक के पिता ने कहा कि हालांकि उनका परिवार यह चाहता हो कि दोनों की शादी ऊंझा स्थित उमिया धाम में हो, लेकिन कोर्ट ने हार्दिक के ऊंझा में प्रवेश पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
भरत पटेल के मुताबिक किंजल पटेल पारिख-पटेल समुदाय से हैं। किंजल ने स्नातक तक पढ़ाई की है और फिलहाल वह कानून की पढ़ाई कर रही हैं।