फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patidar agitation is 38 years old controversy started due to former cm madhav singh solanki

हार्दिक को 2 साल की सजा: 38 साल पुराना है पाटीदार आंदोलन, इनकी वजह से शुरू हुआ था विवाद

Wed, 25 Jul 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Patidar agitation is 38 years old  controversy started due to former cm madhav singh solanki

पाटीदार यानी पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले उनके सबसे बड़े नेता हार्दिक पटेल को दंगा कराने के मामले में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। यह मामला मेहसाणा में हुई हिंसा के दौरान भाजपा विधायक ऋषिकेश के दफ्तर पर तोड़फोड़ से जुड़ा है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। हार्दिक पटेल पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग की लंबे समय से कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पटेल समुदाय गुजरात का एक बड़ा वोटबैंक है। यह समुदाय राज्य की आबादी का कुल 14 फीसदी है। वैसे तो अधिकतर पटेल सुशिक्षित हैं, लेकिन उनका मानना है कि आरक्षण न होने की वजह से अक्सर वो सरकारी नौकरियों की रेस से बाहर हो जाते हैं। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गुजरात में 146 समुदायों को (अन्य पिछड़ा वर्ग) ओबीसी के तहत आरक्षित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय भी शामिल है। ओबीसी समुदाय को सरकारी नौकरियों में 27 फीसदी का आरक्षण मिलता है, जबकि एससी को 7.5 फीसदी और एसटी को 15 फीसदी का आरक्षण मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में कब हुई थी आरक्षण की शुरुआत

गुजरात में आरक्षण की शुरुआत साल 1981 में हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व वाली सरकार ने जस्टिस ए. आर. बख्शी आयोग की सिफारिशों के आधार पर सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े जातियों के लिए आरक्षण की शुरुआत की थी। उस समय भी इसको लेकर राज्य भर में पाटीदारों ने आंदोलन किया था। इन आंदोलनों ने धीरे-धीरे दंगे का रूप ले लिया था, जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

इस घटना के बाद कुछ सालों तक मामला थोड़ा शांत रहा, लेकिन 2012 में एक बार फिर पाटीदारों का मन बदला और उन्होंने फिर आरक्षण की मांग उठाई। 

Patidar agitation is 38 years old  controversy started due to former cm madhav singh solanki
हार्दिक पटेल

इस बीच 2015 में हार्दिक पटेल का पाटीदारों के सबसे बड़े नेता के रूप में उदय हुआ। दरअसल, 2015 में हार्दिक पटेल की बहन मोनिका राज्य सरकार की छात्रवृति पाने में असफल रही थी। इसी कारण हार्दिक पटेल ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का गठन किया, जिसका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल होना था। बता दें कि पाटीदार समुदाय ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण चाहते हैं। 

हार्दिक पटेल ने इस दौरान पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग तेज कर दी और 6 जुलाई को मेहसाणा में सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। लेकिन धीरे-धीरे ये आंदोलन हिंसक हो गया और इसने दंगे का रूप ले लिया। पूरे राज्य में हुए इस भीषण दंगे में 9 लोग मारे गए थे। 

हालांकि बाद में गुजरात सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 6 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले पाटीदारों, ब्राह्मणों और बनिया समुदाय के लोगों को आरक्षण मिलना था। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार की इस अधिसूचना को रद्द कर दिया था। दरअसल, कोर्ट का कहना था कि सरकार की इस अधिसूचना से आरक्षण 50 फीसदी से ऊपर चला जाएगा, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी राज्य सरकार द्वारा 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed