फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patel offered to give Kashmir to Pakistan: Soz

पटेल ने कश्मीर को पाकिस्तान को देने की पेशकश की थी: सोज

Sun, 24 Jun 2018 05:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
Patel offered to give Kashmir to Pakistan: Soz

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। सोज ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर अपनी आने वाली किताब को लेकर उठे विवाद के बावजूद एक नया खुलासा करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने हैदराबाद के बदले कश्मीर को पाकिस्तान को देने की पेशकश की थी लेकिन नेहरू को कश्मीर से विशेष लगाव था लिहाजा कश्मीर बच गया इस बात के सबूत हैं। सोज ने दिल्ली में मीडिया से कही बातों को पूरी तरह निजी बताया है। कांग्रेस ने उन्हें सीख दी कि उन्हें अपनी निजी राय को निजी रखना चाहिए सार्वजनिक नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


सोज कल कुछ कह रहे थे आज कुछ और कह रहे हैं कल फिर कुछ कहेंगे पहले वे खुद स्पष्ट हो जाएं। सोज की किताब के विमोचन में कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पी.चिदंबरम को बुलाए जाने और उनके जाने न जाने पर प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कुछ तो सस्पेंस रहना चाहिए। हालांकि पार्टी के कड़े रुख के बाद कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम से किनारा शुरू कर दिया है। गुलाम नबी आजाद ने कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

 
दरअसल सोज ने कश्मीर पर ये बयान दिया था कि कश्मीरियों की प्राथमिकता पाकिस्तान में विलय की नहीं है। उनकी पहली प्राथमिकता आजादी है और कश्मीरी आजादी के लिए लड़ रहा है। हालांकि सोज मानते हैं कि पहले भी उनकी बातें उतनी सच थी जितनी आज हैं। उनका कहना है कि मैं ये भी जानता हूं कि ऐसा हो पाना संभव नहीं है। सोज के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताकर उसे उनका किताब बेचने का हथकंडा बताया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed