फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passport Seva Divas: Centre govt will make international travel easy Foreign Minister said will start e passport soon

Passport Seva Divas: अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाएगी केंद्र सरकार, विदेश मंत्री बोले- जल्द शुरु करेंगे ई-पासपोर्ट

Fri, 24 Jun 2022 06:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि  केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के साथ विदेश मंत्रालय भारत के नागरिकों को समय पर विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके पासपोर्ट और पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है।

विज्ञापन
Passport Seva Divas: Centre govt will make international travel easy Foreign Minister said will start e passport soon
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को और आसान बनाने जा रही है। जयशंकर ने बताया कि पहचान की चोरी और डाटा सुरक्षा के खिलाफ सुरक्षा को सक्षम करने के लिए भारत जल्द ही ई-पासपोर्ट शुरु करने जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के साथ विदेश मंत्रालय इस मौके को चिह्नित कर रहा है और भारत के नागरिकों को समय पर विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके पासपोर्ट और पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पासपोर्ट सेवा दिवस 2022 के अवसर पर  भारत और विदेशों में हमारे सभी पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकरणों के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जयशंकर ने कहा कि जब हम इस साल 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस मना रहे हैं, हम नागरिक अनुभव के अगले स्तर को प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेंगे। 
 

उन्होंने कहा कि सरकार बीते समय में नागरिकों के लिए पासपोर्ट नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने में बहुत सफल रही है। 

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट वितरण पारिस्थितिकी तंत्र को और सुगम बनाने के लिए मंत्रालय पुलिस सत्यापन लगाने वाले समय को कम करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के साथ लगातार काम कर रहा है। एमपासपोर्ट पुलिस ऐप का उपयोग अब 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 8275 पुलिस स्टेशों को कवर करते हुए किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed