फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Party workers ask Sharad Pawar to give assembly ticket to grand nephew Yugendra from Baramati news in hindi

Assembly Election: बारामती से अजित के खिलाफ लड़ेंगे युगेंद्र? शरद पवार से कार्यकर्ताओं ने किया अनुरोध

Tue, 11 Jun 2024 06:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Jun 2024 06:28 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती क्षेत्र से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ 158333 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस क्षेत्र से सुनेत्रा पवार की हार के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति दिलचस्प मोड़ ले चुकी है।

विज्ञापन
Party workers ask Sharad Pawar to give assembly ticket to grand nephew Yugendra from Baramati news in hindi
शरद पवार। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रमुख शरद पवार से अपने पोते युगेंद्र को बारामती से चुनावी मैदान में उतारने का अनुरोध किया। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। बारामती क्षेत्र से महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र को मैदान में उतारने का अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्प मोड़
लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती क्षेत्र से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ 158333 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस क्षेत्र से सुनेत्रा पवार की हार के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। बता दें कि युगेंद्र महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान श्रीनिवास पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ थे। उन्होंने बारामती क्षेत्र से सुप्रिया सुले के खिलाफ सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारने के लिए अजित पवार की आलोचना भी की थी।
विज्ञापन


यूगेंद्र पवार को बारामती से टिकट देने का आग्रह
मंगलवार को शरद पवार बारामती पहुंचे। एक वीडियो में पार्टी के कार्यकर्ताओं को यूगेंद्र के पीछे खड़े होने का आग्रह करते हुए दिखाया गया। इस दौरान भीड़ को यह कहते हुए सुना गया कि वे दादा को बदलना चाहते थे। दरअसल, युगेंद्र और अजित दोनों को ही दादा कहकर पुकारा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा, "यह हमारी इच्छा है कि दादा (युगेंद्र पवार) को उम्मीदवारी दी जानी चाहिए।" एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान उनके काम को देखते हुए उन्हें बारामती से टिकट दिया जाना चाहिए।" युगेंद्र ने बारामती के कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी के मुद्दे पर बात भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed