फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Party presidents suffer defeat in Odisha assembly polls

Odisha: ओडिशा विधानसभा चुनाव में हारे BJP-BJD और कांग्रेस के अध्यक्ष, पटनायक को 26 वर्षों में पहली बार मिली मा

Wed, 05 Jun 2024 04:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 05 Jun 2024 04:47 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा, बीजद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों को हार का सामना करना पड़ा है। उधर, नवीन पटनायक को 26 वर्ष के राजनीतिक करियर में पहली बार हार मिली। 

विज्ञापन
Party presidents suffer defeat in Odisha assembly polls
मनमोहन सामल, सरत पटनायक और नवीन पटनायक - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता दल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिस सीट से चुनाव लड़े, वहां उन्हें हार मिली। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरत पटनायक को हार का वार झेलना पड़ा।    

विज्ञापन


नवीन पटनायक को 26 साल में पहली बार मिली हार
दरअसल नवीन पटनायक ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा। उन्होंने गंजम जिले में अपनी परंपरागत सीट हिंजली से 4,636 वोटों के अंतर से जीत हासिल की लेकिन कांटाबाजी विधानसभा सीट से उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कांटाबाजी सीट से भाजपा के लक्ष्मण बाग ने पटनायक को 16,344 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। भाजपा प्रत्याशी को 90,876 तो पटनायक को 24,532 वोट मिले। ये पहली बार है, जब पटनायक को अपने 26 वर्ष के राजनीतिक करियर में हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 78, बीजद को 51, कांग्रेस को 14, भाकपा (मार्क्सवादी) को एक और अन्य को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई।

भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हारे
इस बार ओडिशा में भाजपा की लहर तो दिखी लेकिन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को हार झेलनी पड़ी। मनमोहन सामल को चांदबाली विधानसभा सीट से बीजद प्रत्याशी ब्योमकेश रे ने 1,916 वोटों के अंतर से हराया। रे को 83,063 वोट तो सामल को 81,147 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमोबेश ऐसा ही हाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरत पटनायक का भी रहा। सरत पटनायक नौपदा विधानसभा सीट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें कुल मिलाकर 15,501 मिले। वहीं इस सीट पर जीत हासिल करने वाले बीजद प्रत्याशी राजेंद्र ढोलकिया को 61,822 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed